नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल सहित पार्षदों नें अधिशासी निदेशकएन.एम.डी.सी.  से भेंट कर रखी मांग।

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

किरण भदौरिया बचेली
नवभारत टाइम्स 24*7

नगर के विभिन्न वार्डों की समस्याओं के विषय में विस्तृत चर्चा कर नगर को स्वच्छ एवं सर्वसुविधायुक्त बनाने में एनएमडीसी और पालिका के सामंजस्य से कार्य करने की बात हुई। परियोजना प्रमुख नें कुछ मांगों के विषय में कहां की नगर के विकास में एनएमडीसी सदैव सहयोग करते रही हैं। सभी मांगे जनहित के और आवश्यक हैं। शिघ्र कार्य सम्पन्न करवाने का आश्वासन दिया।

नगरपालिका परिषद बडे बचेली के अन्तर्गत आम नागरिकों के मूलभूत सूविधा जैसे पेयजल, आवागमन, सुव्यवरिथित बाजार व्यवस्था एवं डोर टू डोर नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु निम्नानुसार कार्य करवाने की मांग रखी।

1. वा्ड क्र. 01 से 10 एवं16, 17 में बोरवेल खनन एवं हेण्डपम्प व पावर पम्प स्थापना 12 नग ।

2. वार्ड क्र.11, 12, 13, 14 व15 में बोरवेल खनन, पाइप लाईन विस्तार एवं प्युरीफाइड वाटर प्लांट स्थापना कार्य।

3. वार्ड क्र. 16 जोगापारा में एनएमडीसी पाइप लाइन से जल आपूर्ति हेतु कनेक्शन प्रदान करना ।

4. एनएमडीसी मार्कट क्षेत्र में डामरीकरण I

5. शिवमंदिर रोड़ में अपोलो अस्पताल से रेल्वे चौक तक डामरीकरण  I

6. एनएमडीसी मार्केट में अव्यवस्थित झिल्ली के स्थान पर पक्का शेड निर्माण ।

7. 1 नग शव वाहन एवं 1नग एम्बुलेंस वाहन।

8. डोर-टू-डोर कचरा संरक्षण हेतु डस्टबीन प्रदाय (5 लीटर क्षमता)

उपरोक्त प्रस्ताव अनुसार एन.एम.डी. सी. परिक्षेत्र विकास निधि अंतर्गत कार्यों की स्वीकृति प्रदान करने की मांग रखी गई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *