ताजा खबर

कुसुम स्मेल्टर्स प्रा. लि. में मनाया गया सुरक्षा सप्ताह

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111-

सरगांव- औद्योगिक सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने और कर्मचारियों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से कुसुम स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड में 04 मार्च 2025 से 10 मार्च 2025 तक सुरक्षा सप्ताह का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर कंपनी के समस्त कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस दौरान सुरक्षा शपथ, सुरक्षा प्रशिक्षण, अग्निशमन प्रशिक्षण, सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता सहित कई जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, बिलासपुर के उप संचालक विजय सिंह पोटाई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा का महत्वपूर्ण आधार है। प्रत्येक कर्मचारी का यह कर्तव्य है कि वह अपने कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन करे और अपने सहकर्मियों को भी इसके लिए प्रेरित करे। उन्होंने औद्योगिक दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों और उपायों पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर कुसुम स्मेल्टर्स प्रा. लि. के प्रबंध निर्देशक विशाल अग्रवाल ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही का स्थान नहीं है। सुरक्षित कार्य संस्कृति अपनाकर हम अपने परिवार और कंपनी की प्रगति में योगदान कर सकते हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकारी निदेशक अमित केडिया ने कहा कि “सुरक्षा केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक सामूहिक प्रयास है। यदि हम सभी मिलकर सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे तो दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे तकनीकी निदेशक शैलेंद्र सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि सुरक्षा एक आदत है, जिसे अपनाकर ही हम सुरक्षित कार्य वातावरण बना सकते हैं। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन कर संयंत्र को ‘दुर्घटना रहित इकाई’ बनाने में सहयोग करें।

कार्यक्रम के दौरान मानव संसाधन विभाग की ओर से एचआर मैनेजर आनंद सिंह ने भी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षा का पहला कदम सतर्कता है, और सतर्कता के बिना कार्यस्थल पर किसी भी खतरे से बचाव संभव नहीं है।

सुरक्षा प्रभारी केपी साहू ने कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाते हुए कहा, सुरक्षा कोई एक दिन का प्रयास नहीं, बल्कि सतत जागरूकता का परिणाम है। हर कर्मचारी का दायित्व है कि वह स्वयं सुरक्षित रहते हुए अपने साथियों को भी सतर्क रखे। छोटी-छोटी सावधानियां बड़े हादसों को टाल सकती हैं।

सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी कर्मचारियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।

कंपनी प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे कार्यस्थल पर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और अपने सतर्क व्यवहार से संयंत्र को सुरक्षित एवं उत्पादक बनाए रखें। कुसुम स्मेल्टर्स प्रा. लि. का यह सुरक्षा सप्ताह कर्मचारियों को सुरक्षित कार्यशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment