नगर विकास को मिलेगी नई ऊंचाई, सशक्त-समृद्ध होगा पथरिया-विधायक कौशिक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न…

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

पथरिया- नगर पंचायत पथरिया में आज नवनिर्वाचित अध्यक्ष हुलसी रघु वैष्णव एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह उत्साह भरे माहौल में एक नई उमंग लिए नगर के उन्मुक्त खेल मैदान में संपन्न हुआ। इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक एवं डॉ. देवेंद्र कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । वंही आतिथ्य के रूप में निश्चल गुप्ता जिला महामंत्री, हरिशंकर वर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष पथरिया,जसपाल सिंह छाबड़ा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, व रिंकू सिंह ठाकुर जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना के साथ हुई जिसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों को अनुविभागीय अधिकारी पथरिया भरोसा राम ठाकुर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि धरमलाल कौशिक विधायक बिल्हा का कार्यकत्ताओं ने भव्य स्वागत कर्मा माता चौक में किया जंहा उमंग से सिरमौर समर्थकों ने खुली जीप में अतिथियों का स्वागत करते हुए देवतुल्य जनता को आभार देते हुये समारोह स्थल पहुंचे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक धरमलाल कौशिक ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि पथरिया की जनता ने विकास पे मुहर लगाकर नगर को विकास की नई ऊंचाइयां प्रदान की है जिससे अब निश्चित ही पथरिया सशक्त और पूर्णतः समृद्ध होगा। आप सबनें भाजपा पे पूर्ण विश्वास देकर नगर में विकास की कल्पना को साकार कर दिया।

वंही शपथ ग्रहण के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष हुलसी रघु वैष्णव ने कहा कि नगर के हर नागरिक की आशाओं पर खरा उतरते हुए जनहित, विकास और स्वच्छ प्रशासन को प्राथमिकता दूंगी। आप सभी के विश्वास और सहयोग से हम नगर पंचायत पथरिया को स्वच्छ, सुंदर, समृद्ध और सशक्त बनाएंगे।”

इस अवसर पर संजय राजपूत अध्यक्ष भाजपा मंडल पथरिया, पुनीत साहू व विनोद सिंह ठाकुर मण्डल महामंत्री पथरिया ,मंडल अध्यक्ष सरगांव पोषण यादव ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र शर्मा ,जिला पंचायत सदस्य अम्बालिका साहू के साथ ही , नगर पंचायत अध्यक्ष सरगांव परमानन्द साहू के साथ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण व नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारीगण ,भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे I

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *