कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्र निपानी का निरीक्षण धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके इसके लिए जरूरी उपाय सुनिश्चित करने को कहा
दीपक मित्तल/भूषण निर्मलकर बालोद
बालोद,कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज बालोद विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र निपानी का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से किसानों को धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से हो सके इसके लिए जरूरी उपाय सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी केंद्र में कुल धान की खरीदी तथा खरीदे गए धान का राईस मिलर्स द्वारा समय पर उठाव आदि के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को समय पर धान का उठाव नही करने वाले राईस मिलर्स के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस भी जारी करने के निर्देश दिए। श्री चन्द्रवाल ने अधिकारियों को धान खरीदी केंद्र में किसानों के लिए छांवए कुर्सी एवं शुद्ध पेयजल आदि की सभी जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8209659
Total views : 8249905