Mainiya Samman Yojana: खत्म हुआ इंतजार! जल्द ही मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में आएंगे 7500 रुपये

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Mainiya Samman Yojana: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना (Mainiya Samman Yojna) के लाभुकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जानकारी के मुताबिक इसी महीने यानी मार्च में मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी की जा सकती है।

इस दिन जारी हो सकती है किस्त

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 8 मार्च 2025 यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन ही मंईयां सम्मान योजना की अगली किस्त जारी की जा सकती है। 8 मार्च 2025 को महिलाओं के खाते में एकमुश्त 7500 रुपये की आर्थिक सहायता भेजी जा सकती है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस प्रकार की कोई जानकारी स्पष्ट नहीं है और न ही सरकार की तरफ से कोई घोषणा की गई है। 

क्या है मंईयां सम्मान योजना?

बता दें कि, मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत साल 2024 में की गई थी। योजना में शुरुआती तौर पर केवल 1000 रुपये की आर्थिक सहायता ही दी जाती थी, लेकिन झारखंड की तत्कालीन हेमंत सोरेन सरकार ने चुनावों से पहले वादा किया था कि प्रदेश की सत्ता में वापसी पर उनकी सरकार महिलाओं को 2500 रुपए हर महीने देगी। इस योजना के लिए पहले 21-50 साल की महिलाओं को योग्य बताया गया था, लेकिन बाद में हेमंत सोरेन सरकार ने 18-50 साल तक की महिलाओं के लिए यह योजना शुरू कर दी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *