कलेक्टर ने राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

13 मार्च तक चलेगा सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के अंतर्गत हाथीपांव (फाइलेरिया) रोग से बचाव के लिए 13 मार्च तक सामूहिक दवा सेवन अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान का शुभारंभ कलेक्टर राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र-छात्राओं को फाइलेरिया एवं कृमिनाशक दवा खिलाकर किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पांडेय भी उपस्थित रहे।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभात चंद्र प्रभाकर ने बताया कि इस अभियान के तहत 02 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को एल्बेन्डाजोल, डीईसी और आइवरमेक्टिन दवा दी जाएगी, हालांकि गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को इससे अलग रखा जाएगा।

पहला चरण में 02 मार्च तक आंगनबाड़ी, स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में बूथ लगाकर दवा सेवन कराया जाएगा। दूसरा चरण में 03 से 10 मार्च तक स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर दवा सेवन सुनिश्चित करेंगे। तीसरा चरण में 11 से 13 मार्च तक मॉप-अप अभियान के तहत छूटे हुए लोगों को दवा दी जाएगी।


इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबं

धक गिरिश कुर्रे, जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. रविशंकर प्रसाद देवांगन, टीकाकरण नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश खैरवार ने भी स्वामी आत्मानंद स्कूल में छात्र-छात्राओं को फाइलेरिया और कृमिनाशक दवा खिलाई और जिलेवासियों से समय पर दवा सेवन करने और फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। ताकि जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य डॉ. आई. पी. यादव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *