जिले के सभी नगरीय निकायों का मतगणना शांतिपूर्ण सम्पन्न..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निवार्चित प्रत्याशियों को प्रदान किया गया निर्वाचन प्रमाण पत्र

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली/8959931111

मुंगेली- जिले में नगरीय निकाय चुनाव 2025 की मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। प्रशासनिक अधिकारियों और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के पालन के साथ मतगणना प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से पूरी हुई।

इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक रामप्रसाद चौहान, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी एवं जी. एल. यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर सहित अन्य अधिकारियों ने बी.आर.साव.स्कूल में मतगणना प्रक्रिया का अवलोकन किया।


उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेनका प्रधान ने नगर पालिका मुंगेली में इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी रोहित शुक्ला ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शैलेश पाठक को 1543 मतों से हराकर अध्यक्ष के पद के लिए जीत हासिल किया। इसके साथ ही नगर पालिका मुंगेली के 22 वार्डाें के पार्षद पद के चुनाव में कांग्रेस के खाते में 11, भाजपा के खाते में 10 और 01 पद निर्दलीय के खाते में गया।

इसी तरह नगर पंचायत लोरमी में भाजपा प्रत्याशी सुजीत वर्मा ने अपने निकटतम् कांग्रेस प्रत्याशी अनिल दास को 2646 मतों से हराकर अध्यक्ष पद के लिए जीत हासिल किया। लोरमी नगर के 18 वार्डाें में पार्षद पद के लिए चुनाव में भाजपा से 11 प्रत्याशी, कांग्रेस से 06 और निर्दलीय से 01 प्रत्याशी ने जीत हासिल की।

नगर पंचायत पथरिया में भाजपा की हुलसी रघु वैष्णव ने कांग्रेस की उषा ग्वाल दास अनंत को 1218 मतों से हराकर अध्यक्ष पद के लिए जीत हासिल की। इसके साथ ही नगर पंचायत पथरिया में पार्षद के 15 पदों में 09 भाजपा और 06 कांग्रेस ने जीत दर्ज किया। नगर पंचायत सरगांव में अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के परमानंद धनुष राम साहू ने कांग्रेस के नेहरू साहू को 448 मतों से हराया। वहीं सरगांव के 15 वार्डों के पार्षद चुनाव में 07 में भाजपा, 07 में कांग्रेस और 01 में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल किया।

नगर पंचायत बरेला में भाजपा के नरेश पटेल में निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण कुमार यादव को 1382 पदों से हराकर अध्यक्ष के पद पर जीत हासिल किया। बरेला के 15 वार्डों में 13 वार्डाे में भाजपा और 02 के कांग्रेस ने जीत हासिल किया। नगर पंचायत जरहागांव से भाजपा की रूपाली वेदराम कश्यप ने कांग्रेस की सत्यवती रामचंद साहू को 762 मतों से हराकर अध्यक्ष पद अपने नाम किया।

जरहागांव के 15 वार्डों के पार्षद पद चुनाव में 08 में भाजपा, 03 में कांग्रेस और 04 में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल किया। चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद सभी नगरीय निकायों के रिटर्निंग अधिकारी ने जीते हुए प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। बी.आर.साव स्कूल परिसर में प्रेक्षक श्री रामप्रसाद चौहान की उपस्थिति में रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नगर पालिका मुंगेली, बरेला और जरहागांव के जीते हुए प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *