सिरगिट्टी पर क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 11 की भाजपा प्रत्याशी केसरी इंगोले ने विजय हासिल की है। केसरी इंगोले को वार्ड विकास के लिए वार्ड वासियों के द्वारा पूर्ण बहुमत के साथ उन्हें विजय बनाते हुए प्रतिनिधित्व का अवसर दिया है।
भाजपा के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के द्वारा उन्हें बधाई दी गई। वार्ड क्रमांक 11 के जनता के द्वारा उन्हें बधाई और शुभकामना दिया जा रहा है। वार्ड के जनता के द्वारा यहां के विकास और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य करने का अवसर प्रदान किया गया है।
जिसके लिए केसरी इंगोले ने सभी वार्ड वासियों को धन्यवाद और आभार प्रकट करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी है। वार्ड विकास कार्यों के लिए उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए वार्ड वासियों के सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगी। ऐसा आश्वासन उन्होंने सभी वार्ड वासियों को उन्हें विजय बनाने के लिए धन्यवाद दिया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8225943
Total views : 8270603