अवैध शराब तस्करों पर लगातार कार्यवाही..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के मद्देनजर मुंगेली पुलिस एक्शन मोड पर


                        
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली/8959931111

मुंगेली- मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध गतिविधियों एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है.

उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक लोरमी माधुरी धिरही से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना लालपुर पुलिस एवं साइबर सेल की टीम को दिनांक 14.02.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम फुलवारी कलां दैहान के पास 01 व्यक्ति अत्यधिक मात्रा में अवैध देशी कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहा है.

सूचना पर लालपुर पुलिस व साइबर सेल टीम द्वारा गवाहों साथ तस्दीक हेतु रवाना हुये, मुखबीर द्वारा बताये स्थान ग्राम फुलवारी कलां दैहान के पास एक व्यक्ति मिला जिसे पूछताछ व गवाहों के समक्ष चेक करने पर वह व्यक्ति अपना नाम साजन चतुर्वेदी पिता राजकुमार चतुर्वेदी उम्र 21 वर्ष निवासी फुलवारी कलां थाना लालपुर का होना बताया जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक जरीकेन में 30 एवं एक प्लास्टिक बाल्टी में 10 लीटर जुमला 40 लीटर अवैध देशी कच्ची महुआ शराब कीमती 8000 रूपये को बिक्री करते पाये जाने पर गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 27/2025 धारा 34 (2), 59(क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय आदेश पर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।


 उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक लक्ष्मण खुंटे थाना प्रभारी लालपुर, उप निरीक्षक नंदलाल पैकरा प्रभारी साईबर सेल मुंगेली, सउनि राजाराम साहू थाना लालपुर एवं साइबर सेल टीम की अहम भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *