AAP के सपनों पर फिरी झाड़ू, दिल्ली सचिवालय को सील किया गया, सभी दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के निर्देश

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं. रुझान में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है. नई दिल्ली सीट से AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए हैं. जंगपुरा से मनीष सिसोदिया ने भी हार स्वीकार की है. फिलहाल, वोटों की काउंटिंग चल रही है. दिल्ली में कुल 70 सीटें हैं और बहुमत के लिए 36 सीटें होना जरूरी है. रुझानों में बीजेपी का ‘कमल’ 47 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. आम आदमी पार्टी की ‘झाड़ू’ पिछड़ गई है. सिर्फ 23 सीटों पर आगे है. जबकि कांग्रेस लगातार तीसरी बार ‘जीरो’ पर सिमटते नजर आ रही है. दिल्ली में बीजेपी ने पहली बार 1993 में जीत हासिल की थी. राष्ट्रीय राजधानी में 27 साल से बीजेपी वनवास झेल रही है.दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बीच दिल्ली सचिवालय को सील कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, सचिवालय में मौजूद सभी दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं. दिल्ली सरकार के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने एक नोटिस जारी किया है. नोटिस में कहा गया है, “सुरक्षा संबंधी चिंताओं और अभिलेखों की सुरक्षा के लिए, यह अनुरोध किया जाता है कि जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट की अनुमति के बिना कोई भी फाइल/दस्तावेज, कंप्यूटर हार्डवेयर आदि दिल्ली सचिवालय परिसर से बाहर न ले जाएं. इसलिए यह निर्देश दिया जाता है कि दिल्ली सचिवालय में स्थित विभागों के अंतर्गत संबंधित शाखा प्रभारियों को उनके अनुभाग के अंतर्गत अभिलेखों, फाइलों, दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक फाइलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी निर्देश जारी किए जाएं.” नई दिल्ली से चुनाव जीते बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, अंधेरा छट गया, सूरज निकल गया, कमल खिल गया. दिल्ली ने विकास चुना है. ये जीत दिल्ली के विश्वास की है, ये जीत दिल्ली के भविष्य की है. मैं हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के नेतृत्व और भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकता की मेहनत और दिल्ली की जनता के विश्वास का आभारी हूं. दिल्ली के इस नए सवेरे के लिए समस्त दिल्लीवासियों को बधाई. गृह मंत्री शाह ने कहा, दिल्लीवासियों ने बता दिया कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता. जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है. दिल्ली में मिली इस भव्य जीत के लिए अपना दिन-रात एक करने वाले दिल्ली बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव को हार्दिक बधाई देता हूं. चाहे महिलाओं का सम्मान हो, अनधिकृत कॉलोनीवासियों का स्वाभिमान हो या स्वरोजगार की अपार संभावनाएं, मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली अब एक आदर्श राजधानी बनेगी. दिल्ली में बीजेपी की जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, दिल्ली के दिल में मोदी… दिल्ली की जनता ने झूठ, धोखे और भ्रष्टाचार के ‘शीशमहल’ को नेस्तनाबूत कर दिल्ली को आप-दा मुक्त करने का काम किया है. दिल्ली ने वादाखिलाफी करने वालों को ऐसा सबक सिखाया है, जो देशभर में जनता के साथ झूठे वादे करने वालों के लिए मिसाल बनेगा. यह दिल्ली में विकास और विश्वास के एक नए युग का आरंभ है. शाह ने कहा, दिल्ली में झूठ के शासन का अंत हुआ है… यह अहंकार और अराजकता की हार है. यह ‘मोदी की गारंटी’ और मोदी जी के विकास के विजन पर दिल्लीवासियों के विश्वास की जीत है. इस प्रचंड जनादेश के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार. मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा अपने सभी वादे पूरे कर दिल्ली को विश्व की नंबर 1 राजधानी बनाने के लिए संकल्पित है.
Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं. रुझान में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है. नई दिल्ली सीट से AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए हैं. जंगपुरा से मनीष सिसोदिया ने भी हार स्वीकार की है. फिलहाल, वोटों की काउंटिंग चल रही है. दिल्ली में कुल 70 सीटें हैं और बहुमत के लिए 36 सीटें होना जरूरी है.

रुझानों में बीजेपी का ‘कमल’ 47 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. आम आदमी पार्टी की ‘झाड़ू’ पिछड़ गई है. सिर्फ 23 सीटों पर आगे है. जबकि कांग्रेस लगातार तीसरी बार ‘जीरो’ पर सिमटते नजर आ रही है. दिल्ली में बीजेपी ने पहली बार 1993 में जीत हासिल की थी. राष्ट्रीय राजधानी में 27 साल से बीजेपी वनवास झेल रही है.दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बीच दिल्ली सचिवालय को सील कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, सचिवालय में मौजूद सभी दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं.
दिल्ली सरकार के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने एक नोटिस जारी किया है. नोटिस में कहा गया है, “सुरक्षा संबंधी चिंताओं और अभिलेखों की सुरक्षा के लिए, यह अनुरोध किया जाता है कि जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट की अनुमति के बिना कोई भी फाइल/दस्तावेज, कंप्यूटर हार्डवेयर आदि दिल्ली सचिवालय परिसर से बाहर न ले जाएं. इसलिए यह निर्देश दिया जाता है कि दिल्ली सचिवालय में स्थित विभागों के अंतर्गत संबंधित शाखा प्रभारियों को उनके अनुभाग के अंतर्गत अभिलेखों, फाइलों, दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक फाइलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी निर्देश जारी किए जाएं.” 

नई दिल्ली से चुनाव जीते बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, अंधेरा छट गया, सूरज निकल गया, कमल खिल गया. दिल्ली ने विकास चुना है. ये जीत दिल्ली के विश्वास की है, ये जीत दिल्ली के भविष्य की है. मैं हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के नेतृत्व और भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकता की मेहनत और दिल्ली की जनता के विश्वास का आभारी हूं. दिल्ली के इस नए सवेरे के लिए समस्त दिल्लीवासियों को बधाई.
गृह मंत्री शाह ने कहा, दिल्लीवासियों ने बता दिया कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता. जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है. दिल्ली में मिली इस भव्य जीत के लिए अपना दिन-रात एक करने वाले दिल्ली बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव को हार्दिक बधाई देता हूं. चाहे महिलाओं का सम्मान हो, अनधिकृत कॉलोनीवासियों का स्वाभिमान हो या स्वरोजगार की अपार संभावनाएं, मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली अब एक आदर्श राजधानी बनेगी. 

दिल्ली में बीजेपी की जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, दिल्ली के दिल में मोदी… दिल्ली की जनता ने झूठ, धोखे और भ्रष्टाचार के ‘शीशमहल’ को नेस्तनाबूत कर दिल्ली को आप-दा मुक्त करने का काम किया है. दिल्ली ने वादाखिलाफी करने वालों को ऐसा सबक सिखाया है, जो देशभर में जनता के साथ झूठे वादे करने वालों के लिए मिसाल बनेगा. यह दिल्ली में विकास और विश्वास के एक नए युग का आरंभ है.
शाह ने कहा, दिल्ली में झूठ के शासन का अंत हुआ है… यह अहंकार और अराजकता की हार है. यह ‘मोदी की गारंटी’ और मोदी जी के विकास के विजन पर दिल्लीवासियों के विश्वास की जीत है. इस प्रचंड जनादेश के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार. मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा अपने सभी वादे पूरे कर दिल्ली को विश्व की नंबर 1 राजधानी बनाने के लिए संकल्पित है.
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *