मोहन मांडवी रामायण वितरण करने में पूरे भारत देश में अव्वल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रिपोर्टर दीपक मित्तल बालोद
9993246100
एंकर ,, छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा क्षेत्र सांसद मोहन मांडवी रामायण वितरण करने में पूरे भारत देश में अव्वल हैं उनके इस रामायण राम लला को देखकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह उन्हें रामायणी कहने लगे हैं जो छत्तीसगढ़ का गौरव का विषय है अब तक 48000 रामायण वितरण कर चुके हैं आज 17 जनवरी दिन बुधवार को 3100 रामायण का वितरण गुण्डरदेही की पावन धरा पर करेंगे 51000 रामायण का वितरण किए जाने वाले भारत देश के प्रथम सांसद के रूप में कहे जाएंगे और संभवतः यह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम भी दर्ज होगा सार्थक संवाद में कहा कि उन्हें रामायण वितरण करना अच्छा लगता है उनके परिवार में सात विधायक रहे हैं आदिवासी क्षेत्रों में हुए रामायण का वितरण कर राम लाल का माहौल करना चाहते हैं उन्होंने बताया कि जहां-जहां रामायण का विरोध होता है वह पहुंचकर रामायण का वितरण करते हैं,,,
आपको बता दें कि,, कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी ने के सार्थक संवाद ने कहा कि
बाइबिल बंटती देख आया विचार और बांट दीं रामचरितमानस की 48 हजार प्रतियां 22 वर्षों से घर-घर रामायण पहुंचाने में जुटे हैं-कांकेर के लोकसभा सदस्य मंडावी, कहा- हमेशा मेरी गाड़ी में रहती है रामचरितमानस, जो मांगता है, उसे दे देता हूं
प्रधानमंत्री मोदी और राजनाथ भी कर चुके हैं प्रशंसा
पिछले वर्ष जगदलपुर प्रवास पर आए पीएम नरेन्द्र मोदी ने मंडावी के चौपाई युक्त भाषण को सुनकर उनकी पीठ थपथपाई थी। कांकेर दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा था कि आपके सांसद रामवरितमानस बांट रहे है। राम के प्रतियां बांट लोगों में आस्था जगा रहे हैं। बता दें कि मंडावी सदन में भी हर मुद्दे और विकास कार्यों की मांग रामचरितमानस की चौपाइयों के माध्यम से करते हैं। मंडावी ने कहा कि मैं जहां-जहां जाता हूं, माताओं से निवेदन करता हूं कि बेटी की शादी में एक रामचरितमानस जरूर दें। मेरा मानना है कि जिसके घर में रामचरितमानस पहुंच गई, उसके घर में विकास होता है।
आरएसएस से जुड़े हैं मोहन में सक्रिय मोहन मंडावी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े हुए हैं। वह प्रसिद्ध रामकथा मानस गायक हैं।
रामायण मंडली छत्तीसगढ़
के अलावा मध्य प्रदेश और ओडिशा के कई गांवों में मोहन मंडावी की रामायण मंडली है। हर साल इन मंडलियों द्वारा गांवों में रामायण मानसगान सम्मेलन और प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। वह ग्रामीणों के आमंत्रण पर
गांव पहुंचकर रामसत्ता कार्यक्रम में शामिल होते हैं और वहां रामचरित मानस की प्रतियों बांटकर प्रभु श्रीराम के गुणों का अनुसरण करने का आग्रह करते हैं। इसके साथ ही ग्रामीणों को हिंदू धर्म और संस्कृति का महत्व समझाते है। । उनका उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर जन-जन को प्रभु श्रीराम से जोड़ना है।
रामचरितमानस बांटने में आनंद की अनुभूति: रामचरितमानस को चौपाई जे रामेस्वर दरसनु करिहहिं।
ते तनु तजि मम लोक सिधरिहहिं।। जो गंगाजलु आनि चढ़ाइहि। सो साजुज्य मुक्ति नर पाइहि।। कहकर सांसद मंडावी ने बताया कि उन्हें रामचरितमानस बांटने में आनंद की अनुभूति होती है। वह बताते हैं- मैं हारमोनियम, बैंजो में मास्टर मेरा जहां कार्यक्रम होता है, वहीं एक दर्जन प्रतिया रखो देते हैं, फिर एक पर्ची निकालते है, जिसे माताओं को देते हैं। माताएं भी पुस्तक को अपने आंचल में ग्रहण करती है और घर जाकर पूजा करती हैं।,,
बालोद भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने धर्मांतरण को रोकने के लिए सांसद मोहन मंडावी ने रामायण वितरण करने का जो बीड़ा उठाया है वह बहुत बेहतरीन प्रयास है उन्होंने कहा कि इस प्रयास से जहां पूरा प्रदेश राममय हो गया है वहीं आगामी 22 जनवरी को पूरा देश दीपावली के पर्व जैसा दिखेगा और राम में के माहौल में होगा,,,
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *