अवैध शराब तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के मद्देनजर मुंगेली पुलिस एक्शन मोड पर

आरोपी के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुवा शराब एवं मोटर साइकल जुमला कीमती 82300 रूपये जप्त

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली- मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध गतिविधियों एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है।

उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक लोरमी माधुरी धिरही से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना लोरमी पुलिस एवं साइबर सेल टीम को दिनांक 06.02.2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम रबेली तिराहा की ओर मोटर सायकल से 01 व्यक्ति अत्यधिक मात्रा में अवैध देशी कच्ची महुआ शराब बिक्री परिवहन कर रहा है।

कि सूचना पर लोरमी पुलिस व साइबर सेल टीम द्वारा गवाहों साथ तस्दीक हेतु रवाना हुये, मुखबीर द्वारा बताये स्थान ग्राम रबेली तिराहा पर चेकिंग के दौरान मोटर सायकल पल्सर क्रमांक सीजी-28 ईक्यू-9920 को रोकवाकर गवाहों के समक्ष पूछताछ एवं चेक करने पर वह व्यक्ति अपना नाम मनीष ध्रुव पिता मनोहर ध्रुव उम्र 30 वर्ष निवासी रबेली थाना लोरमी का होना बताया।

जिसके कब्जे से प्लास्टिक डिब्बा में रखे 15 लीटर अवैध देशी कच्ची महुआ शराब कीमती 2300 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त पल्सर वाहन कीमती 80000 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 72/2025 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय आदेश पर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।


उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अखिलेश वैष्णव थाना प्रभारी लोरमी, उप निरीक्षक नंदलाल पैकरा प्रभारी साईबर सेल, उप निरीक्षक गणपति राव थाना लोरमी एवं साइबर सेल टीम की अहम भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *