कलेक्टर के निर्देश पर नोडल अधिकारी उपार्जन केन्द्रों में जाकर कर रहे है भौतिक सत्यापन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

योगेश राजपूत

गरियाबंद 17 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने गत दिवस धान खरीदी केन्द्र के नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर बिन्दूवार भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिये गए थे। इस संबंध में जिले के 90 धान खरीदी केन्द्रों के नोडल अधिकारी धान उपार्जन केन्द्र जाकर धान के आवक, उठाव किए गए धान, उठाव के लिए शेष धान, लक्ष्यानुसार खरीदी, केंद्र में उचित व्यवस्था एवं धान को विपरीत मौसम से बचाने के लिए किए गए उपाय आदि का भौतिक सत्यापन कर रहे है। नोडल अधिकारियों द्वारा धान खरीदी केंद्रों में जाकर निर्धारित प्रारूप में दिए गये। जांच बिंदुओं का सत्यापन का काम पूर्ण करके जांच रिपोर्ट भी जिला कार्यालय में प्रस्तुत कर रहे है। इसके अलावा समिति प्रबंधकों को धान खरीदी के लिए बचे हुए दिनों में किसानों के धान खरीदी लक्ष्यानुसार संपन्न करने समिति वार योजना बनाई गई है। साथ ही जिले में अवैध धान के भण्डारण एवं परिवहन पर कड़ाई से रोक लगाने लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में आज जनपद पंचायत छुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमजद जाफरी ने छुरा विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र क्रमांक 49 पक्तियां का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में धान आवक रजिस्टर पंजी, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, किसानों के ऋण पुस्तिका की जानकारी, आर्द्रतामापी यंत्र, पुराने, नये बारदाने, धान के परिवहन की जानकारी ली। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने आये किसानों से चर्चा करते हुए व्यवस्थाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment