स्वरोजगार के लिए अनुसूचित जनजाति के इच्छुक आवेदकों से 23 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

योगेश राजपूत
गरियाबंद 17 जनवरी 2024/ जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के तहत विभिन्न योजनाओं में व्यवसायों के लिए लोन के इच्छुक आवेदकों से 23 जनवरी 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिला अंत्यावसायी के कार्यपालन अधिकारी सुश्री रश्मि गुप्ता ने बताया कि गरियाबंद जिले में निवासरत 18 वर्ष से 50 वर्ष की सीमा तक के अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों के लिये स्वरोजगार स्थापना हेतु कृषि क्षेत्र में संचालित योजना अजजा टर्म लोन योजना इकाई लागत 3 लाख रूपये, अजजा टर्म लोन योजना इकाई लागत 5 लाख रूपये तथा उद्योग क्षेत्र में अजजा टर्म लोन योजना ईकाई लागत 5 लाख रूपये तक के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के ऋण के लिए आवेदन करने वाले हितग्राही की आय सीमा 03 लाख रूपये से अधिक न हो। ऋण के लिये आवेदन करने वाले आवेदक को जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं शैक्षणिक प्रमाण पत्र जमा करना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी कलेक्ट्रेट परिसर गरियाबंद के कक्ष कमांक 37 जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति गरियाबंद में संपर्क किया जा सकता है ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *