नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्युरो प्रमुख
मो 6263448923
बीजापुर 17 जनवरी 2023/महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत विभाग एवं अन्य विभाग के योजनाओं से लाभ की दिलाने हेतु जिले के उसूर ब्लॉक के तिम्मापुर ग्राम पंचायत, उसूर ग्राम पंचायत एवं गलगम ग्राम पंचायत से कुल 156 बच्चों/हितग्राहियो आधार कार्ड बनाने हेतु दिनांक 8 जनवरी से 12 जनवरी 2024 तक लगातार आधारकार्ड बनाने हेतु शिविर का आयोजन ई डीस्ट्रीक मैनेजर से समन्वय कर किया गया है जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सेक्टर पर्यवेक्षकों के सहयोग से बच्चों/हितग्राहियो को संबंधित चयनित ग्राम पंचायत में आधार कार्ड बनाने के सभी दस्तावेजो के साथ बुलाकर कर 85 लोगो का आधार कार्ड बनाया गया। पोषण ट्रैकर एप्प मे अंतर्गत जिन बच्चों/हितग्राहियों का आधार वेरिफिकेशन नही हुआ था उन बच्चो का आधारकार्ड बनाने के बाद आधार वेरिफाई किया जा रहा है। पोषण ट्रैकर एप्प में दर्ज हुए 6 माह से 03 वर्ष, 03 वर्ष से 06 वर्ष, किशोरी बालिकाएं, पोषक माता एवं गर्भवती माताओं का आधारकार्ड एवं मोबाईल वेरिफिकेशन के बाद आभा आई.डी. नम्बर प्राप्त किया जाता है। सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती खेमीन यादव द्वारा बताया गया कि लक्षित 156 बच्चों/हितग्राहियो में से शेष 71 बचा हुआ है उनका भी आधार शिविर के लिए आयोजन किया जा रहा है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8209326
Total views : 8249478