रूपए पैसे का दाव लगाकर सट्टा पट्टी खिलाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

*मुकेश तिवारी जांजगीर-चांपा*

जांजगीर-चांपा। रूपए पैसे का दाव लगाकर सट्टा पट्टी खिलाने वाले 02 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 16 जनवरी 2024 को सायबर टीम जांजगीर एवं थाना अकलतरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला की प्रमोद कुमार लहरे एवं सनत कुमार भारद्वाज के द्वारा सार्वजनिक जगह पर अवैध रूप से रूपए पैसे का दांव लगाकर अंको में कागज पेन से सट्टा पट्टी लिखकर खेला रहा है, कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी प्रमोद कुमार लहरे को ग्राम देवरी से एवं सनत कुमार भारद्वाज को ग्राम बम्हनी से मौके पर सट्टा पट्टी लिखकर सट्टा खिलाते मिला। जिसे मौके पर गवाहों के समक्ष उसके कब्जे से सट्टा पट्टी लिखा कागज, डाट पेन, 02 नग मोबाईल एव नगदी 12,280 रुपए गवाहों के समक्ष बरामद किया गया। दोनों आरोपी के विरुद्ध अलग अलग थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 39/2024 एवं 40/2024 धारा 6 छग जुआ अधिनियम 2022 के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी प्रमोद कुमार लहरे निवासी देवरी एवं सनत कुमार भारद्वाज निवासी बम्हनी के विरुद्ध अपराध धारा का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी सायबर सेल प्रभारी, निरीक्षक टी.एस. पट्टावी थाना प्रभारी अकलतरा, साइबर सेल के उप निरीक्षक पारस पटेल, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, आरक्षक गिरीश कश्यप, रोहित कहरा का योगदान सराहनीय रहा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *