बालोद ब्यूरो भूषण निर्मलकर एंव प्रधान संपादक दीपक मित्तल की रिपोर्टिंग
*दल्ली राजहरा .. शिक्षा का बौद्धिक एवं व्यवहारिक उपयोग मानवता की सेवा आत्मरक्षा एवं पीडि़त मानव जनो की सेवा की उद्देश्य को लेकर जिला रेडक्रास समिति के द्वारा 16 जनवरी को दल्ली राजहरा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में रेडक्रास सोसाइटी जिला बालोद के तत्वाधान में एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया इस आयोजन में उपस्थित आईटीआई के छात्रों को आत्मरक्षा करने एवं अपनी शिक्षा का जीवन में कौशल उन्नयन एंव व्यावहारिक उपयोग मानव सेवा देश प्रेम एवं अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण दायित्व के निर्वहन के लिए विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया इस अवसर पर बालोद जिला जिला रेडक्रास सोसाइटी के जिला समन्वयक सश चंद्रशेखर पवार ने अपनी विचारों एवं रेडक्रास की सेवा को उद्धित किया उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस की उत्कृष्ट सेवा समाजिक समर्पण पीड़ित मानव जीवन की सहायता के लिए तीन दफा शांति नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है रेडक्रास के माध्यम से पीडित जनो को प्राथमिक चिकित्सा सहायता देने के प्रेरित किया जाता है इस तरह से मानव सेवा एंव समाज सेवा ही रेडक्रास का प्रमुख उद्देश्य रहा है प्रशिक्षक टीम द्वारा विषम परिस्थितियों में रेडक्रास के सदस्यों को स्वंय सुरक्षित रहकर सड़क दूर्घटना प्राकृतिक आपदा एंव अन्य दुर्घटनाओ मेकैसै सहायता पहुंचाई जाये इसकी सूक्ष्मता एंव गंभीरता से प्रशिक्षण दिया जा है इस प्रशिक्षण कार्यशाला मे जिला संयोजक चंद्रशेखर पवार विकासखंड प्रभारी संजय बंजारे तथा सक्रिय प्रशिक्षक शशिकला देशमुख उपस्थित रहे वहीं संस्था की प्राचार्य कुसुम साहू ने उपस्थित अतिथियों का मांगलिक तिलक कर एवं पुष्प कुछ बेड का स्वागत
किया उन्होंने अपने स्वागत भाषण में कहा कि आज शिक्षा का व्यावहारिक एवं कौशल ज्ञान का सुनिश्चित उपयोग करना बहुत महत्वपूर्ण है जहां रेड क्रॉस अपने जीवन में आत्मरक्षा एवं शिक्षा के बौद्धिक विकास एवं मानव सेवा राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहा है हम संस्था की ओर से रेड क्रॉस सोसाइटी के सभी प्रशिक्षक टीम का हार्दिक स्वागत करते हैं एंव उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं*

Author: Deepak Mittal








