Hero के इस मैक्सी स्कूटर ने आते ही लूट ली महफिल! शानदार लुक के साथ फीचर्स जबरदस्त

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Bharat Mobility Global Expo 2025: हीरो मोटोकॉर्प ने ग्लोबल मोबिलिटी एक्सपो में जूम 160 मैक्सी-स्कूटर लॉन्च कर दिया है. इस मैक्सी-स्कूटर की कीमत 1 लाख 48 हजार 500 रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है.

हीरो के इस स्कूटर को ब्रांड के प्रेमिया चैनल के माध्यम से बेचा जाएगा.

इस स्कूटर की बुकिंग फरवरी में शुरू होगी और डिलीवरी मार्च में होगी. एक्सपो में हीरो मोटोकॉर्प ने Xtreme 250R, Xpalse 210 और Xoom 125 भी लॉन्च किए गए हैं.

Hero Xoom 160 Maxi Scooter के फीचर्स

हीरो जूम 160 मैक्सी स्कूटर में 156 सीसी, लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है, जोकि 14.8 हॉर्सपावर और 14 nm टॉर्क देता है. हीरो स्कूटर में जोरदार एफिशिएंसी और हाई स्पीड क्षमता के लिए i3s साइलेंट स्टार्ट और 4-वाल्व तकनीक की सुविधा है.

हीरो के इस स्कूटर में मिलती हैं ये सुविधाएं

हीरो जूम 160 के बोल्ड डिजाइन में ऊंचा रुख, ब्लॉक पैटर्न टायर के साथ 14-इंच के पहिये और बेहतर आराम के लिए चौड़ी, कुशन वाली सीट शामिल है. इसमें रिमोट सीट एक्सेस के साथ स्मार्ट की, डुअल-चेंबर LED हेडलैंप, ABS के साथ फ्रंट डिस्क ब्रेक और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ ब्लूटूथ डिजिटल स्पीडोमीटर जैसी सुविधाएं मिलती हैं.

Hero Xoom 160 का डिजाइन और वजन

हीरो जूम 160 में बिना चाबी के इग्निशन, डिजिटल डैश और स्पिलट-LED हेडलाइट्स के साथ रिमोट सीट ओपनिंग शामिल हैं. इसका वजन 141 किलोग्राम है और इसे एयरॉक्स 155 की तुलना में 15 किलोग्राम भारी बनाता है. इस मैक्सी स्कूटर में डुअल रियर स्प्रिंग के साथ टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स मिलते हैं.

कब से शुरू होगी Hero Zoom 160 की डिलीवरी?

मैक्सी स्कूटर की ब्रेकिंग की बात करें तो इसमें रियर ड्रम ब्रेक के साथ फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलता है. हीरो जूम की बुकिंग फरवरी से शुरू होगी. स्कूटर की डिलीवरी मार्च तक शुरू होगी. यह स्कूटर केवल एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *