जब्त 422.259 किलोग्राम गांजा समेत नशीली दवाओं को किया गया नष्ट..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़: छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के निपटान के लिए गठित जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति ने रायगढ़ जिले में जब्त किए गए मादक पदार्थों को विधिवत नष्ट किया। समिति ने विभिन्न थानों में जब्त मादक पदार्थों का भौतिक सत्यापन कर उन्हें नष्ट करने की प्रक्रिया पूर्ण की।

जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 25 मामलों में जब्त मादक पदार्थों में 422.259 किलोग्राम गांजा, 1132 नग सिरप, 1425 नग टेबलेट/कैप्सूल और 44 नग इंजेक्शन/एम्पुल शामिल थे। क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी से अनुमति प्राप्त करने के बाद, इन सभी मादक पदार्थों को 20 जनवरी को एमएसपी स्टील एंड पॉवर लिमिटेड, जामगांव की भट्ठी (फर्नेस) में जलाकर नष्ट किया गया।

इस प्रक्रिया की निगरानी जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति के अध्यक्ष एवं पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग पटेल ने की। उनके साथ समिति के सदस्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री आकाश मरकाम, सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो, नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री आकाश शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक श्री उत्तम प्रताप सिंह, निरीक्षक प्रशांत राव, थाना प्रभारी चक्रधरनगर और पंचों की उपस्थिति रही।

यह कार्रवाई नशीली पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार और उनके प्रभाव को समाप्त करना है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *