Instagram के लिए कैसे बनाएं 3D AI पिक्चर्स? लगाते ही डबल हो जाएंगे फॉलोअर्स

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 इंस्टाग्राम दुनिया का बेहद लोकप्रिय फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है. इस प्लेटफॉर्म के जरिए दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स फोटो और रील्स शेयर करते हैं. आजकल एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस नाम की एक नई तकनीक सामने आई है.

इस तकनीक के जरिए लोग 3डी इमेज बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर करना चाहते हैं, ताकि उनके फॉलोअर्स बढ़ सके. आइए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे एआई की मदद से 3डी इमेज बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर कर सकते हैं. हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि BING इमेज क्रिएटर का यूज करके कैसे इंस्टाग्राम के लिए 3डी इमेज बनानी है.

BING AI किसी भी इमेज को बनाने के लिए टेक्स्ट पर निर्भर करता है. इस कारण आपको जो इमेज बनानी है, उससे संबंधित डिस्क्रिप्शन, क्लोदिंग स्टाइल, पोज़, चेहरे का एक्सप्रेशन, कलर्स, टेक्सर, और लाइटनिंग की जानकारी देनी होगी. आप अपनी इमेज को बेहतर बनाने के लिए ‘Cinematic,’Futuristic,’ या ‘Serene’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको इन सभी चीजों को 200 शब्दों में ही सीमित रखना होगा.

इतना समझने के बाद आपको bing.com पर जाना होगा और इमेज जेनरेटर पर जाने के लिए इमेज पर क्लिक करना होगा. वहां आपको अपने माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट में साइन-इन करना होगा. अब Descibe an image to start generating वाले बॉक्स में आपको इमेज की उन्हीं विवरण को डालना होगा, जैसा हमने आपको ऊपर समझाया है.

अब आप कस्टमाइज इमेज ऑप्शन में पहुंच जाएंगे. वहां आपको इमेज साइज, इमेज स्टाइल, ऑस्पेक्ट रेशियो, बैकग्राउंड, और कैमरा एंगल जैसी चीजों को चुनकर अपने इमेज को कस्टमाइज़ करना होगा. अब आपको Generate का ऑप्शन मिलेगा, उसे क्लिक करना होगा. उसके बाद BING आपके द्वारा दिए गए विवरण के अनुसार 4 इमेज ऑप्शन को दिखाएगा. आपको स्क्रॉल करके सभी इमेज को देखना होगा और किसी एक को चुनना होगा.

अगर आप बनी हुई इमेज से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप फिर से रिफ्रेश बटन को क्लिक करके ऑप्शन को देख सकते हैं, और अपनी इमेज में सुधार कर सकते हैं. उसके बाद जब आप एआई द्वारा बनाई गई फाइनल इमेज से संतुष्ट हो जाएं तो Download पर क्लिक करें. उसके बाद यह 3D AI Image आपके डिवाइस में सेव हो जाएगी.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *