Team India CT Squad: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों की खुली किस्मत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Team India Champions Trophy Squad: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होगा, जो 9 मार्च तक खेली जाएगी. इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान हो गया है. इस टूर्नामेंट के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके किया.

वहीं, कप्तान रोहित शर्मा भी इस समय उनके साथ मौजूद रहे.

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में ही होगी. वहीं, शुभमन गिल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है. विराट कोहली, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी इस टीम का हिस्सा हैं. यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत को भी टीम में चुना गया है. लेकिन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इस टीम का हिस्सा नहीं हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल

चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 8 टीमें खेलेंगी, जिन्हें 2 ग्रुप में बांटा गया है. टीम इंडिया ग्रुप ए में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ है. वह ग्रुप स्टेज में इन तीनों टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगी. टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अपनी शुरुआत 20 फरवरी से करेगी, इस मैच में उसका सामना बांग्लादेश से होगा. फिर टीम इंडिया अपना दूसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. ये मैच 23 फरवरी को खेला जाएगा. इसके बाद ग्रुप के अपने आखिरी मैच में वह 2 मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. इसके बाद सेमीफाइनल और फिर फाइनल खेला जाएगा.

टीम इंडिया ने अभी तक 2 बार जीता है खिताब

साल 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत हुई थी. भारत ने अभी तक 2 बार इस टूर्नामेंट में खिताब अपने नाम किया है. साल 2002 में टीम इंडिया और श्रीलंका इस टूर्नामेंट की संयुक्त विजेता रही थीं. तब फाइनल मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. वहीं, साल 2013 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को फाइनल में हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था. दूसरी ओर, इस टूर्नामेंट की आठ साल बाद वापसी होने जा रही है. आखिरी बार ये टूर्नामेंट साल 2017 में हुआ था. तब पाकिस्तान ने फाइनल में टीम इंडिया को हराया था.

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव, केएल राहुल, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और मोहम्मद शमी.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *