BBL Points Table: बिग बैश लीग की प्वाइंट्स टेबल बेहद रोमांचक, कोई भी कर सकता है क्वालीफाई; जानें ताज़ा अपडेट

BBL Points Table: बिग बैश लीग की प्वाइंट्स टेबल बेहद रोमांचक, कोई भी कर सकता है क्वालीफाई; जानें ताज़ा अपडेट
Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

BBL Points Table Qualification Scenrio: मेलबर्न रेनेगेड्स ने ब्रिस्बेन हीट को हरा दिया है. ब्रिस्बेन हीट को 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. वहीं, मेलबर्न रेनेगेड्स की जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल रोमांचक हो गया है.

दरअसल अब तक 3 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई कर चुकी हैं, लेकिन चौथी टीम का फैसला होना बाकी है. इस चौथे स्पॉट के लिए तकरीबन 5 टीमें दावेदारी पेश कर रही हैं. मेलबर्न रेनेगेड्स 10 मैचों में 8 प्वॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर काबिज है. जबकि पर्थ स्कोचर्स 9 मैचों में 6 प्वॉइंट्स के साथ आठवें पायदान पर है. इस तरह चौथे नंबर और आठवें नंबर की टीम में महज 2 प्वॉइंट्स का फासला है.

मेलबर्न रेनेगेड्स की जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल हुआ पेचीदा!

वहीं, अब तक होबार्ट हरिकेन्स के अलावा सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई कर चुकी हैं. होबार्ट हरिकेन्स के 9 मैचों में 15 प्वॉइंट्स हैं. यह टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है. इसके बाद सिडनी सिक्सर्स 10 मैचों में 14 प्वॉइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर है. जबकि सिडनी थंडर 10 मैचों में 12 प्वॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है. मेलबर्न रेनेगेड्स 10 मैचों में 8 प्वॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर है. इसके बाद मेलबर्न स्टार्स है. मेलबर्न स्टार्स के 9 मैचों में 8 प्वॉइंट्स हैं. इस तरह इन टीमों के बीच महज मामूली फासला है.

प्वॉइंट्स टेबल में बाकी टीमों की दावेदारी कितनी मजबूत?

अन्य टीमों की बात करें तो ब्रिस्बेन हीट 10 मैचों में 7 प्वॉइंट्स के साथ छठे नंबर पर है. जबकि एडिलेड स्ट्राइकर्स 9 मैचों में 6 प्वॉइंट्स के साथ सातवें पायदान पर काबिज है. वहीं, पर्थ स्कोचर्स आखिरी यानी आठवें नंबर पर है, लेकिन प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. पर्थ स्कोचर्स के 9 मैचों में 6 प्वॉइंट्स हैं. इस तरह छठे नंबर पर काबिज ब्रिस्बेन हीट और आठवें नंबर पर काबिज पर्थ स्कोचर्स के बीच महज 1 प्वॉइंट्स का फासला रह गया है. बहरहाल यह देखना मजेदार होगा कि प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई करने वाली चौथी टीम कौन सी होती है?

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *