Auto Expo 2025: ऑटो एक्सपो में टाटा मोटर्स ने पेश की Sierra और Harrier EV, यहां पढ़ लीजिए हर डिटेल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Bharat Mobility Global Expo 2025: भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में टाटा मोटर्स ने Sierra EV और Harrier EV को पेश कर दिया है. प्रोडक्शन वर्जन में तीन स्क्रीन दी जाएंगी, जिसमें एक पैसेंजर के लिए होने वाली है.

सिएरा के पेट्रोल वर्जन में 1.5 टर्बो यूनिट होगी, जोकि डीजल वर्जन में भी होगी. इसके अलावा EV वर्जन में AWD के लिए ट्विन मोटर दिए जाने की उम्मीद है.

Harrier EV डुअल मोटर कॉन्फ़िगरेशन के साथ आएगी, जिसमें कई शानदार फीचर्स के साथ ऑटो पार्क मोड फंक्शन भी होगा. Harrier EV को पहले लॉन्च किया जाएगा, जोकि Harrier के AWD वर्जन की शुरुआत होगी. लॉन्च टाइमलाइन की बात की जाए तो हैरियर ईवी, सिएरा की तुलना में पहले लॉन्च की जाएगी.

Tata Sierra EV के फीचर्स

नई सिएरा 5-डोर बेस्ड होगी जोकि बॉक्सी लाइन्स के साथ आएगी लेकिन रेडिकल लुक में होगी. साइज की बात करें तो सिएरा 4.3 मीटर लंबी होगी, जिसका मतलब यह है कि Sierra कर्व के साइज की हो सकती है. इसके साथ है यह सफारी और हैरियर से छोटी हो सकती है.

इसे हैरियर EV से नीचे और कर्व से ऊपर पोजिशन दी जा सकती है. फीचर्स की बात की जाए तो टाटा सिएरा का इंटीरियर लाउन्ज जैसा होगा जोकि रियर सीट के साथ होगा. सिएरा में 12.3-इंच टचस्क्रीन होगी लेकिन सेंटर कंसोल दूसरी टाटा कारों से अलग होने वाला है.

Tata Harrier EV के बैटरी पैक

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में पेश होने वाली कारों में दूसरा नाम Tata Harrier EV है. यह टाटा मोटर्स की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जोकि ऑटो एक्सपो 2025 के मुख्य आकर्षण में से एक है. इस ईवी में क्लोज ग्रिल और नए एयरोडायनामिक व्हील डिजाइन मिलने की उम्मीद है. टाटा हैरियर में दो बैटरी पैक मिलेंगे जिसमें 60 KWh और 80 kWh ऑप्शन मौजूद हैं. इसमें डुअल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव और रियर इंडिपेंडेंट सस्पेंशन मिलने की उम्मीद है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *