छत्तीसगढ़ के सितरम और कोंगे में हुई मुठभेड़ के बाद आठ लाख का इनामी नक्सली कमांडर गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कांकेर, 17 जनवरी : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सितरम और कोंगे के मध्य जंगल पहाड़ी क्षेत्र में जिला पुलिस डीआरजी एवं बीएसएफ के संयुक्त बल के साथ शुक्रवार काे हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलाें ने नक्सलियाें के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ लाख के इनामी नक्सली कमांडर को गिरफ्तार कर लिया है।

 

गिरफ्तार नक्सली कमांडर 39 वर्षीय राकेश उसेंडी ग्राम कतरुकुरूसबोड़ी थाना दुर्गुकोंदल जिला-कांकेर निवासी है। इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने नक्सलियों से 7 बीजीएल सेल, खाली बीजीएल सेल-दो, एक भरमार देशी बंदूक, एक एयर गन पिस्टल, ड्रील मशीन एक, डीजिटल मल्टीमीटर 1 नग, माेबाईल चार्जर पेड़1 नग, एयरगन एक, नक्सली वर्दी काला कलर एक पेंट, दो शर्ट, जूसर एक, बैटरी चार्जर स्विच के साथ वायर पांच, बैटरी 3.6 वोल्ट एक, बैटरी 3.7 वोल्ट छह, बैटरी 1.2 वोल्ट तीन, कैमोप्लाईज पिट्टू एक सहित अन्य नक्सली सामग्री भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार कांकेर जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर जिला बल, डीआरजी एवं बीएसएफ की 47वी एवं 94वीं वाहिनी की संयुक्त पार्टी नक्सल सर्चिंग के लिए थाना छोटे बेठिया अंर्तगत कांकेर-नारायणपुर के सरहदी ग्राम मरकाबेड़ा, करसकोड़ो, सितरम व आसपास जंगल क्षेत्र में रवाना हुए थे। अभियान के दाैरान ग्राम सितरम व कोंगे के मध्य जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सशस्त्र नक्सली एवं रावघाट/परतापुर एरिया कमेटी के नक्सलियों के द्वारा पूर्व से घात लगाकर सुरक्षा बलों पर अंधाधुनध फायरिंग करने लगे। सुरक्षा बलों द्वारा जवाबी कार्यवाही में दोनों तरफ से लगभग रुक-रुक एक घंटा तक फायरिंग चलती रही।

पुलिस के बढ़ते दबाव को देखकर नक्सली जंगल-पहाड़ी का आड़ लेकर भाग गए लेकिन एक नक्सली मोतीराम उर्फ राकेश उसेंडी को पकड़ने में सुरक्षा बलों के जवान कामयाब रहे। मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल का सर्च करने पर मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों ने छिपाकर कर रखे बड़ी मात्रा में विस्फोटक व अन्य नक्सली सामाग्रियां बरामद किया गया है। घटना में सभी जवान सुरक्षित हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *