36 वाँ सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत यातायात पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा सी एन जी कॉलेज मे किया गया लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन …

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

300 से भी ज्यादा फॉर्म लायसेंस हेतु आये जिसमे आधे से अधिक ऑनलाइन भरे गये

लोरमी के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल मे प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया जागरूकता कार्यकम 200 से अधिक छात्रछात्रा एवं शिक्षकगण रहें उपस्थित

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली- 36 वाँ सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत मुंगेली पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आमनागरिकों के बीच पहुंचकर जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा हैं, इसी क्रम मे दिनांक 17/01/25 कों यातायात पुलिस मुंगेली द्वारा लोरमी थाना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल मे किया गया जहा प्रोजेक्टर के जरिये विडिओ दिखाकर यातयात नियमों का पालन करने कि सीख दी गई.


वहीं दूसरी तरफ मुंगेली के साप्ताहिक बड़ा बाजार मे और कोतवाली चौक के पास नुक्कड़नाटक के जरिये लोगो को मनोरंजन के साथ साथ यातयात नियमों का पालन करने कि अपील कि गई सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के थीम पर आधारित नाटक कि प्रस्तुति जिसमे मुख्यतःहेलमेट के ना पहनने से होने वाले नुक्सान के बारे मे बताया नाटय कलाकारों के द्वारा बड़े ही सुन्दर ढंग से यातयात नियमों का पालन करने के लिये आम जनता को प्रेरित किया साथ ही यातायात विभाग मुंगेली के द्वारा भीड़ मे बैनर पम्पलेट बाँट कर लोगोँ को नियमों का पालन करने कि अपील कि गई.

इसी क्रम मे शहर के एस एन जी कॉलेज मे लर्निंग लायसेंस बनवाने का शिविर का कैंप लगाकर लोगो को लायसेंस बनवाने को प्रेरित किया गया शिविर मे करीब 300 से भी ज्यादा आवेदन प्राप्त हुऐ जिसमे आधे से ज्यादा फॉर्म ऑनलाइन भरे गये यह शिविर माह जनवरी के हर शुक्रवार को लगाया जाता है ।


यातयात जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी अमित गुप्ता ,सउनि यशवंत राजपूत , आरक्षक अजीत ठाकुर ,आरक्षक सीतराम बर्मन आर दीप खूंटे आर नरसिंह साहू आर राकेश यादव लायसेंस शिविर मे परिवहन विभाग के सदस्य ,नुककड़ नाटक के कलाकार आदि सभी का सराहनीय योगदान रहा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *