जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा पूर्व फाइनल मॉक टेस्ट आयोजित..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

सरगांव- ज्ञात हो की जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी 2025 को आयोजित होगी,नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 की तैयारी हेतु संकुल केंद्र धमनी अंतर्गत प्राथमिक शाला धमनी, लोहदा,सांवा व भखरीडीह के सक्रिय शिक्षकों द्वारा बच्चों को नियमित रुप से तैयारी करायी गयी व समय -समय पर मॉक टेस्ट लेकर बच्चों की तैयारी स्तर का मूल्यांकन किया जाता था.

इसी क्रम में दिनांक 17/01/2025 को संकुल स्तर पर फाइनल मॉक टेस्ट शासकीय प्राथमिक शाला लोहदा में आयोजित किया गया जिसमें प्राथमिक शाला लोहदा, धमनी, सांवा व भखरीडीह के बच्चें शामिल हुए,मॉक टेस्ट समापन होने के पश्चात बच्चों को परीक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिया गया .

उपस्थित सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र दे कर शिक्षकों द्वारा बच्चों शुभकामनाएं दी गयी,मॉक टेस्ट को सफल बनाने के लिए संकुल प्राचार्य अजय कलम,संकुल समन्वयक मोहन लहरी, प्रधान पाठिका सुशीला ध्रुव, शिक्षक मोतीलाल अनंत, प्रवीण कोशले, बलजीत सिंह कांत,रामखिलावन पैकरा,अशोक बारगाह का विशेष योगदान रहा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *