एनटीपीसी तलईपल्ली में किया गया टीबी जागरूकता एवं निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×.in जिला ब्यूरो रायगढ़

घरघोड़ा/ एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा कामगारों के लिए क्षय रोग (टीबी) जागरूकता और निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन खदान क्षेत्र में एनटीपीसी तलईपल्ली के परियोजना प्रमुख अजय सिंह यादव, घरघोड़ा ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ एसआर पैकरा, और एनटीपीसी व वीपीआर माइनिंग लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ।

इस शिविर में 1500 से अधिक कामगारों की जांच की जाएगी। अपने संबोधन अजय सिंह यादव ने कामगारों से शिविर में हिस्सा लेने का अनुरोध किया व उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को समझने की अपील की। एसआर पैकरा ने टीबी मुक्त भारत में योगदान देने का आग्रह किया और टीबी के लक्षणों व निवारण की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी मेडिकल टीम ने टीबी जागरूकता पर आधारित एक नाटक प्रस्तुत किया, जिसे कामगारों ने सराहा। इस पहल का उद्देश्य टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और रोग की रोकथाम सुनिश्चित करना है।

एनटीपीसी तलईपल्ली द्वारा आयोजित यह टीबी जागरूकता एवं निःशुल्क जांच शिविर न केवल कामगारों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है, बल्कि टीबी मुक्त भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने में भी महत्वपूर्ण योगदान है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

June 2026
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

Leave a Comment