बिलासपुर कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित सेवानिवृत्ति कर्मचारियों के सेवा सम्मान कार्यक्रम में 12 सूत्री मांगों को लेकर सौपा मुख्य अतिथि को ज्ञापन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जे के मिश्र
ब्यूरो चीफ
नवभारत टाइम्स 24*7in बिलासपुर

बिलासपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ तहसील शाखा तखतपुर सकरी द्वारा आयोजित सेवा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि श्री धर्मजीत सिंह तखतपुर विधायक की उपस्थिति में वन चेतना केंद्र सकरी में आयोजित किया गया, प्रथम सत्र में संगठनात्मक विषयों पर प्रकाश डालते हुए संघ के मुख्य संरक्षक पीआर यादव, प्रांत अध्यक्ष जी आर चंद्रा तथा जिला सचिव किशोर शर्मा ने कहा कि पूरी एक जुटता के साथ आने वाले दिनों में कर्मचारी मुद्दों को लेकर किए जाने वाले प्रदर्शन में सभी पदाधिकारी तथा सदस्यों की पूरी सहभागिता होनी चाहिए जिससे शासन द्वारा इन मांगों को पूरा किया जा सके  इसके पश्चात द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि श्री धर्मजीत सिंह को संघ द्वारा 12 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा गया जिसमें प्रमुख रूप से 1=केंद्र के समान तीन प्रतिशत देय तिथि से महंगाई भत्ता, 2=चार स्तरीय वेतनमान, 3=300 दिनों का अर्जित अवकाश

4= वेतन विसंगति 5= बिलासपुर को B-2 श्रेणी दिए जाने संबंधी मांग शामिल है
जिस पर मुख्य अतिथि द्वारा माननीय मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री से चर्चा कर निराकरण करने का आश्वासन दिया गया
इस अवसर पर 25 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति सम्मान कार्यक्रम तथा श्रीमती पूनम बघेल को पीएचडी की उपाधि प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया

आज के इस सम्मान कार्यक्रम में पी आर यादव, जीआर चंद्रा, पवन शर्मा, किशोर शर्मा, हिमाचल साहू, अरविंद गुप्ता, भोलादेव ध्रुव, श्रीमती शकुंतला छत्री, अंजली गुप्ता,नलनी साहू, संतोषी यादव, मतीना बंजारे, पूनम सिंह बघेल, राजीव कस्तूरे, जेपी उपाध्याय, राजेंद्र अवस्थी आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *