पिछड़ा वर्ग आरक्षण शून्य के विरोध में मंदिर हसौद में पुतला दहन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आरंग। पिछड़ा वर्ग को जिला पंचायत में एक भी स्थान नहीं पिछड़ा वर्ग के साथ घोर अन्याय, आसान त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का विगत दिनों आरक्षण हुआ जिसमें सभी 37जिला का आरक्षण हुआ लेकिन एक भी जिला पंचायत पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित नहीं हुआ एक तरफ संविधान प्रदत अधिकार के तहत 25%आरक्षण पिछड़ा वर्ग को मिलता था उसे कोर्ट के आदेश से 30%देने का आदेश हुआ है लेकिन एक भी जिला पंचायत में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण नहीं देकर भाजपा अपनी पिछड़ा विरोधी मानसिकता को उजागर किया है पिछड़ा वर्ग को आरक्षण में वंचित करने का घोर विरोध करते है

जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर के अध्यक्ष उधो वर्मा एवं मंदिर हसौद नगर पालिका के पर्यवेक्षक सुनील महेश्वरी के नेतृत्व में मंदिर हसौद में विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस जनो द्वारा नागेश्वरी मंदिर के पास विष्णु देव साय का पुतला दहन किया गया ,पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देना होगा का नारे लगाए गए आक्रोश प्रकट किया गया जिला कांग्रेस अध्यक्ष उधो वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि पूरे प्रदेश में 52%आबादी पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या है

पीछे जिला पंचायत चुनाव में 27%था उस समय 7 जिला पंचायत में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण था अभी 37जिला पंचायत होने पर एक भी जिला पंचायत अध्यक्ष को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित नहीं किया ये 52%बहुसंख्यक पिछड़ों का अपमान है ,संविधान प्रदत्त अधिकार का हनन है ,ये पिछड़ों के साथ सरासर अपमान है इनकी निद्दा करते है इसका विरोध सभी ब्लॉकों में किया जा रहा है. विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष कोमल साहू ,जोन अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ,जिला संयुक्त महामंत्री रेखराम पात्रे,प्रवीण सिंह , गोपाल चतुर्वेदी ,दिलीप जोशी, नोहर यादव, देवेंद्र मिश्रा , अनुज मिश्रा, मिथिलेश पटेल ,संतोष सिन्हा, कुलदीप पटेल, विनोद पटेल ,नीरू दास मानिकपुरी, राकेश जयसवाल आदि मौजूद थे।

संकलनकर्ता रोशन चंद्राकर पत्रकार आरंग

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *