युवक पर चाकू से हमला, कारण अज्ञात

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल, ब्यूरो प्रमुख, मुंगेली

मुंगेली: छेरछेरा पुन्नी के अवसर पर अंचल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मदकु द्वीप में मेले का आयोजन किया गया, जिसमें मुंगेली, बिलासपुर, भाटापारा, बलौदा बाजार सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण कुछ असामाजिक तत्व शराब का सेवन कर मेले में हंगामा करते देखे गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

इसी दौरान ग्राम किरना निवासी करण यादव (27), पिता बल्लू यादव, पर चाकू से हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि किसी विवाद के चलते यह घटना घटी। सरगांव पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही युवक को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव लाया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई गई।

सूत्रों के अनुसार, युवक को सिम्स रेफर करने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। हालांकि, पुलिस ने युवक की मृत्यु की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की है। शव को मर्चरी में रखा गया है।

इसके अलावा, सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि मेले में एक महिला पर भी कुछ युवकों द्वारा हमला किए जाने की सूचना है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, और जल्द ही घटना की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *