नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में सरकार बनाने भाजपा ने ली बैठक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिहाज में आज जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को बुला कर बैठक ली गई भारतीय जनता पार्टी स्थानीय चुनाव में भी अपना परचम लहराने अभी से कमर कस ली है यही वजह है कि पार्टी ने प्रभारियों की नियुक्ति कर प्रत्याशी चयन प्रक्रिया के गाइड लाइन जारी कर दिए गए इसके लिए बकायदा मण्डल, जिला और संभाग स्तर पर कोर कमेटियों की गठन की जाएगी दोपहर जिला भाजपा कार्यालय में चली बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने चुनाव को लेकर प्रदेश द्वारा निर्धारित किए गए प्रारूप वाचन करते हुए बताया कि उन्होंने ने बताया कि आगामी चुनाव को लेकर पार्टी के द्वारा ब्ल्यू प्रिंट जारी किया गया है इसी योजना के तहत आज हम जिले की बैठक कर रहे हैं इस बैठक के बाद सभी मंडलों के अध्यक्ष और निवर्तमान अध्यक्ष 14 और 15 तारीख को अपने मंडलों में बैठक लेंगे सभी कोर कमेटियां अपने संबद्ध क्षेत्र में बैठक लेकर चुनाव में पार्टी की योजना को रखेंगे इस बीच वे पार्षदों, अध्यक्ष पद के दावेदारों से आवेदन भी प्राप्त तीन तीन नामों के पैनल तैयार करेंगे जिसे अनुमोदन हेतु जिला,संभाग अथवा प्रदेश स्तर पर भेजा जाएगा यही प्रक्रिया नगर पंचायत, नगर पालिक और महापौर के लिए अपनाई जाएगी जनपद पंचायत और जिला पंचायत में समान प्रक्रिया लागू होंगे जनपद में एक से अधिक दावेदार होने की स्थिति में स्थानीय कमेटी नाम तय करेंगे

कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाने वाला है चुनाव, पूरी शक्ति से करेंगे मुकाबला-तोखन साहू

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने बैठक में उत्साह भरते हुए कहा कि स्थानीय सरकार गठन के लिए होने वाले इस चुनाव में हमारे छोटे बड़े सभी कार्यकर्ताओं को पद प्रतिष्ठा मिलेगा उन्हें जनप्रतिनिधि बन कर लोगों के सेवा करने का अवसर मिलेगा अतः पार्टी शीर्ष नेतृत्व इस चुनाव में अपनी पूरी शक्ति झोंकने वाली है कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाने भाजपा के सभी नेता बूथों पर उतरेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि आपने अपनी पूरी ऊर्जा लगाकर हमे जनप्रतिनिधि बनने का अवसर दिया राज्य ओर केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाई अब निकाय और पंचायत चुनाव में भी भाजपा की सरकार बनाने का वक्त आ गया है

चुनावी में किए वायदे पूरे किए,जनता का भरोसा भाजपा पर-धरमलाल कौशिक

बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय चुनाव में समन्वय बना कर काम करने की जरूरत है पंचायतों या जनपदों में हमारे एक कार्यकर्ता ही चुनाव लड़े स्थानीय स्तर के क्या मुद्दे हो सकते हैं उन पर फोकस करें निगम चुनाव में हमारा घोषणा पत्र क्या होना चाहिए पिछली सरकार की विफलता पर आरोप पत्र भी बनाना चाहिए संबधित निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करें जनता पूरी तरह से भाजपा के अनुकूल है पिछले दो चुनावों में हमने कांग्रेस को बुरी तरह से पराजित किया है और चुनावी घोषणा पत्र में किए अधिकांश वायदों को एक साल के भीतर पूरा किया है

बैठक में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह सुशांत शुक्ला पूर्व मंत्री डॉ कृष्णमूर्ति बांधी भूपेन्द्र सवन्नी रामदेव कुमावत अरुण सिंह चौहान रामखेलावन साहू घनश्याम कौशिक मोहित जायसवाल दीपक सिंह गुलशन ऋषि अशोक विधानी किशोर राय अवधेश अग्रवाल रामू साहू कृष्ण कुमार कौशिक सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *