मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल  दंतेवाड़ा जिले के प्रवास पर..

छत्तीसगढ़ में नागरिकों को सशक्त करने डिजिटल गवर्नेंस मॉडल : मुख्यमंत्री
Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

डी पी मिश्रा ब्यूरो चीफ बस्तर संभाग नव भारत टाइम्स 24*7

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय दंतेवाड़ा जिले में अपने प्रवास के दौरान जिले वासियों को 1 सौ 60 करोड़ 73 लाख 21 हजार रूपये से अधिक लागत के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण की सौगात देंगे।

इसके अनुसार भूमि पूजन कार्य में प्रकाश व्यवस्था हेतु सोलर हाई मास्ट संयंत्र स्थापना कार्य झिरका, कुम्हाररास, गुड़से, घोटपाल 2. पालनार 80.59, सोलर पॉवर प्लांट स्थापना एवं सोलर ड्यूल पंप संयंत्र कार्य हल्बारास 30.68,जिले के चारो विकासखण्ड-दन्तेवाड़ा 5 नग, गीदम-5 नग, कटेकल्याण-5 नग, एवं कुआकोंडा में 5 नग ग्राम पंचायत हाई मास्क लाईट लगाने का कार्य 107.56, आश्रम भवन निर्माण एवं मरम्मत कार्य 960.95, जिला दंतेवाड़ा के बुरगुम समेली मार्ग के किमी 3/6 पर मलगेर नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग निर्माण कार्य 386.10, दंतेवाड़ा में अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड निर्माण कार्य 1852.37,जलाशय योजना का जीर्णोद्धार कार्य एवं नहर लाईनिंग कार्य 697.76, जन सुविधा हेतु पुलिया निर्माण कार्य 192.47, डोम शेड निर्माण कार्य डुमामपारा तुमकपाल 78.57,जनसुविधा हेतु सड़क निर्माण कार्य 244.65, वृद्ध आश्रम हारम में निर्माण कार्य 28.84,ग्राम पंचायत झोडियाबाड़म में पैराबॉयलिंग एवं ड्राईंग यूनिट स्थापना कार्य 28.84,संकुल स्तरीय संगठन कक्ष निर्माण कार्य 48.00,मॉडल पंचायत भवन विस्तार कार्य 24.00, ग्राम पंचायत फुलपाढ़ जनपद पंचायत कुआकोण्डा में 57 हितग्राहियों को सामुदायिक एवं व्यक्तिगत वृक्षारोपण कार्य 61.28, साप्ताहिक बाजार का नवीनीकरण एवं सौन्दर्गीकरण कार्य 99.97,नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य 318.37, जिला दंतेवाड़ा के नगरपालिका किरन्दुल क्षेत्रान्तर्गत जल आवर्धन योजनान्तर्गत जलशोधन संयंत्र हेतु इंटेकवेन एवं पाईप लाईन विस्तार कार्य 4453.75, तथा जिला दंतेवाड़ा के नगर पंचायत बारसूर क्षेत्रान्तर्गत जल आवर्धन योजनान्तर्गत जलशोधन संयंत्र हेतु इंटेकवेन एवं पाईप लाईन विस्तार कार्य 1473.49 शामिल है।


इसके अलावा लोकार्पण कार्य जनसुविधा हेतु सड़क निर्माण कार्य 98.81,जनसुविधा हेतु आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य 30.00, बी.एल.सी. घटक (मोर मकान मोर आवास)- हितग्राही मूलक 725.46, आर.आर.पी.-2 योजना अंतर्गत जिला दंतेवाड़ा के छिंदनार से बड़ेकरका मार्ग के किमी 2/4-8 इन्द्रावती नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य 3378.00,उप स्वास्थ्य केन्द्र अरनपुर 28.36, सिंगल नलजल प्रदाय योजना 398.37, आश्रम शाला का जीर्णोद्धार कार्य 38.92, जनसुविधा हेतु पुलिया निर्माण कार्य 109.59,वन अधिकार प्राप्त कृषक हेतु चैनलिंग फेसिंग कार्य 50.87 तथा फोर्स एम्बुलेंस क्रय कार्य 47.19 शामिल है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा एमआईएस योजना के तहत तीन फोर्टिफाइड थानों भांसी, थाना अनरपुर एवं थाना मालेवाही ( लागत 750.00 लाख रुपये) का लोकार्पण करेगें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *