सरगांव के ग्राम रामबोड़ में संचालित कुसुम प्लांट में विनिर्माण प्रकिया प्रतिबंधित..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कलेक्टर ने अधिकारियों को स्थल का निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

दोषियों पर होगी होगी सख्त कार्रवाई

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

मुंगेली – कलेक्टर  राहुल देव ने मुंगेली जिले के सरगांव के ग्राम रामबोड़ में संचालित कुसुम प्लांट में सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए विनिर्माण प्रकिया को प्रतिबंधित किया हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा के सभी मानकों का जांच करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने उपसंचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को संबंधित स्थल का निरीक्षण कर साईलो का उपयोग, आवश्यक सभी जाँच, टेस्टिंग, सुरक्षा मानको एवं अन्य पैरामीटर की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने तथा जबतक कि इसे कारखाना अधिनियम के प्रावधानांतर्गत उपयोग हेतु सुरक्षित न मान लिया जाए एवं तत्संबंध में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जाए, तब तक प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए है।

इसी तरह महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र और क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण संरक्षण मंडल को संबंधित स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न मानकों का परीक्षण करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को साइलो का उपयोग तत्काल बंद कराने निर्देशित किया है। 

उन्होंने श्रम पदाअधिकारी को स्थल निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा है। दुर्घटना के संबंध में पुलिस द्वारा संबंधित पर अपराध दर्ज कर लिया गया है तथा पूरे क्षेत्र को अपने नियंत्रण में लिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था हेतु वहां पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। कलेक्टर ने कहा है कि समेकित जांच प्रतिवेदन आने पर दोषियों बख्शा नहीं जाएगा। उन पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment