योगेश राजपूत गरियाबंद जिला ब्यूरो चीफ
फिंगेश्वर। नगर केंवट (निषाद) समाज फिंगेश्वर के द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर में भक्त गुहा (निषाद)जयंती निषाद समाज के द्वारा मनाया जाएगा जिसको लेकर निषाद समाज के द्वारा व्यापक रूप से तैयारी की जा रही हैं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भुनेश्वर निषाद जिलाध्यक्ष गरियाबंद, अध्यक्षता जगदीश यादव अध्यक्ष नगर पंचायत फिंगेश्वर विशेष अतिथि ओमप्रकाश बंछोर एल्डरमैन, बिसौहा हरित वरिष्ठ नागरिक, कमलेश यदु पार्षद, अनिल चन्द्राकार, संतोष पुरी गोस्वामी, द्वारिका ठाकुर,जितेन्द्र सिंह ठाकुर एल्डरमैन,मंजू हरित पार्षद, सुनिता श्रीवास दिलीप निषाद, कामता निषाद होंगे ।मुख्य आकर्षण श्रीराम लक्ष्मण जानकी केंवट की जीवंत झांकी के रूप में दिखाई जाएगी इस अवसर पर विशाल जल कलश यात्रा बैंड बाजा एवं डीजे की धुन के साथ नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी शोभायात्रा हजारों की संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे शामिल होकर डीजे की धुन पर थिरकते नजर आएंगे संध्या कालीन मनोरंजन के लिए संगी जहुरिया राम धुनी पार्टी गोजी नारी जिला धमतरी की विशेष प्रस्तुति होगी उक्त जानकारी थानू राम निषाद जिला मिडिया प्रभारी निषाद समाज गरियाबंद ने दी है
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170806
Total views : 8199231