नेताओं ने कहा हर संभव करेंगे मदद दोषियों को दिलाएंगे सजा
न्याय की जगी उम्मीद, परिजन हुए भावुक
ब्यूरो मुज़्ज़म्मिल खान,
राजनांदगांव: जिले अंतर्गत ग्राम ख़ुर्शीटिकुल में पूर्व सोसायटी अध्यक्ष श्री लक्ष्मण दास साहू जी ने सूइसाइड नोट के माध्यम से भाजपा नेता व जनपद पंचायत छुरिया उपाध्यक्ष एकांत चंद्राकर पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कुछ दिवस पूर्व ग्राम में स्थित गौठान के बबूल पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके जिसकी जानकारी प्राप्त होने पर पूर्व विधायक छन्नी साहू घटनास्थल पर पहुंची व परिजनों से मुलाकात लेते हुए वस्तुस्थिति को प्रदेश कांग्रेस को अवगत कराई जिस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर महामंत्री मलकीत सिंह गैन्दू ने जांच कमेटी का गठन किया। जांच कमेटी में जिला कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू, पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी साहू, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू, महामंत्री महेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य कांति भंडारी सम्मिलित किये गए थे। जांच कमेटी के सभी सदस्य आज ख़ुर्शीटिकुल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात करते हुए एक एक बिंदुओ पर घटना की विस्तृत जानकारी ली। जांच कमेटी के सदस्यों ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि वे हर परिस्थिति में उनके साथ है। मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। जिले के एसपी व कलेक्टर से मुलाकात कर उन्हें जांच के लिए ज्ञापन सौंपेंगे। निश्चित समयावधि में उचित कार्यवाही न होने की स्थिति में अलग रणनीति बनाये जाने का निर्णय कमेटी द्वारा लिया गया है। इस मौके पर कुमरदा ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अब्दुल खान, जनपद सदस्य देव पन्द्रों, पूर्व जनपद सदस्य डुमेश्वर साहू, विष्णु सोनी, ब्लाक किसान कांग्रेस अध्यक्ष गिरधारी साहू, धनंजय बघेल, ललित कुमार साहू सहित सभी परिजन व ग्रामीणजन उपस्थित रहें।
Author: Deepak Mittal








