लॉन्च से पहले Hyundai ने दिखाया नई Creta EV का इंटीरियर, 58 मिनट में होगी चार्ज!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

New CRETA Electric SUV: हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी नई इलेक्ट्रिक क्रेटा इलेक्ट्रिक को इस भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में लॉन्च करने जा रही है लॉन्च से पहले ही कंपनी धीरे-धीरे इसके फीचर्स से से पर्दा उठा रही है इसमें ना सिर्फ बड़ा व्हीलबे मिलेगा बल्कि बूट स्पेस मिलेगा।

आज कंपनी में इसके इंटीरियर को भी रिव रिवील कर दिया है। आइये जानते हैं इसमें मिलने वाले फीचर्स के बारे में…

नईक्रेटाEVमें बढ़िया स्पेस और कम्फर्ट

नई क्रेता ev में ड्यूल टोन, ग्रे और डार्क नेवी कलर का इंटीरियर देखने को मिलेगा। इसके अलावा इस कार में 2610mm लॉन्ग व्हीलबेस मिलेगा। इसमें ड्राईवर और पैसेंजर (Driver and co-driver) की सीट को 8 तरीको से एडजस्ट कर सकते है । कार की सभी सीटें ईको फ्रेंड्स हैं । इसके अलावा इसमें 22 लाइट का फ्रंट और 433 लीटर का स्पेस मिलेगा। व्हीकल टू लोड (V2L) फीचर की मदद से नई Creta EV से आप चाय-काफी बना सकते हैं, साथ ही जरूरत पड़ने पर अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य जरूरी गैजेट्स को भी चार्ज कर सकते हैं।जो लोग लम्बे सफ़र पर इस गाड़ी को लेकर जाएंगे उनको ये V2L फीचर्स काफी पसंद आने वाला है। आपको बता दे कि यही फीचर Tata Nexon EV में भी देखने को मिलता है।

नई क्रेटा EV में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट, की-लैस एंट्री, रियर एसी वेंट्स, वायरलैस फोन चार्जर जैसे फीचर्स को शामिल किया। सेफ्टी के लिए एसयूवी में 6 एयरबैग , एंटी लॉक ब्रेकिंग के साथ EBD, ADAS लेवल 2 , ABS, EBD, Hill Hold Assist और ESP जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

वहीं नई Creta EV में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट, की-लैस एंट्री, रियर एसी वेंट्स, वायरलैस फोन चार्जर जैसे फीचर्स को शामिल किया जाएगा। कंपनी इसे 20 लाख रुपये के भीतर लॉन्च कर सकती है। अब देखना होगा भारत में इसे कितनी कामयाबी मिलती है।

58 मिनट में चार्ज!

नई Creta EV में दो बैटरी पैक का विकल्प मिलेगा। इसमें एक 51.4kWh का बैटरी पैक होगा जो472km की रेंज सिंगल चार्ज पर देगा। जबकि इसमें 42kWh का एक और बैटरी पैक मिलेगा जो सिंगल चार्ज पर 390km की रेंज ऑफर करेगा। 10%-80% चार्ज होने के लिए 58 मिनट का समय लगेगा। लेकिन इसके लिए DC चार्जिंग की मदद लेनी पड़ेगी। जबकि AC होम चार्जिंग की मदद से 10%-100% चार्ज होने पर 4 घंटे का समय लगेगा। सिर्फ 7.9 सेकंड्स में यह कार 0-100 km/h की रफ़्तार पकड़ सकती है।केंद्रीय बजट में बिहार को मिल सकती है बड़ी सौगात, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले संजय झा, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *