बखरूटोला में दो दिवसीय रामायण सम्मेलन संपन्न –

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 सम्मेलन में रहा आस पास के मानस प्रेमियों का ऐतिहासिक भीड़
 आम श्रोताओं एवं दर्शकों के लिए अंतिम दिवस रहा भोजन भंडारा
आयोजन में विभिन्न दानदाताओं की रही महत्वपूर्ण भूमिका
 विधायक भोलाराम साहू ने सर्वसमाज मंगल भवन के लिए दिए 15 लाख रुपए

मुज़्ज़म्मिल खान, 

राजनांदगाव:जिले के छुरिया विकासखंड के ग्राम बखरूटोला में दो दिवसीय रामायण मानस सम्मेलन संपन्न हुआ।उक्त सम्मेलन 13 एवं 14 जनवरी अर्थात शनिवार एवं रविवार को रखा गया था।सम्मेलन में लगभग 16 रामायण मंडलियों ने भाग लिया।
रामायण सम्मेलन में विभिन्न मंडलों के द्वारा भगवान श्री रामचंद्र जी के चरित्र का वर्णन किया गया। बालकांड से लेकर सुंदरकांड, अयोध्या कांड, लंका कांड सहित विभिन्न सोपानों की कथा एवं जीवन में प्रेरणादायक भगवान श्री रामचंद्र जी के कार्यों व जीवन चरित्र को बताया गया।
उक्त कार्यक्रम में क्षेत्र एवं इलाके के विभिन्न जनप्रतिनिधि, नेता व समाजसेवीगण अतिथि के रूप में बारी बारी से उपस्थित हुए।
जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू, स्थानीय विधायक भोलाराम साहू, जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष किरण रविंद्र वैष्णव, महिला नेत्री एवं जिला कांग्रेस सचिव सीमा यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता आत्माराम चंद्रवंशी, समाजसेवी एवं भाजपा नेता घासी राम साहू, समाजसेवी छुरिया सुभाष यादव, कांग्रेस नेता राजू सिन्हा।


युवा नेता राम साहू, महिला भाजपा नेत्री संगीता यादव, कांग्रेस नेत्री पुष्पा सिन्हा, भाजपा नेता पद्मभूषण साहू, कांग्रेस नेता कुलदीप साहू, भाजपा महिला मोर्चा बेला बाई साहू, समाजसेवी जाकेश साहू, वन प्रबंधक कमेल राम पड़ोटी, दानदाता राजकुमार साहू, समाजसेवी चंद्रशेखर साहू, भाजपा के सोशल मीडिया प्राभारी सुशील कशेर समेत अनेक नेताओं एवं समाजसेवी आदि शामिल हुए।


रामायण मानस सम्मेलन समिति के अध्यक्ष भीषण लाल साहू एवं सचिव बल्लू राम मंडावी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम को आयोजित करने में ग्राम पटेल रूपेंद्र साहू, ग्राम सचिव हीरू राम साहू, कोषाध्यक्ष नारायण लाल साहू, चरण लाल साहू, देवसागर गुप्ता पूर्व सरपंच, कृपा राम पड़ोटी, राधेलाल मंडावी पंच, पन्ना लाल साहू पंच, रोहिदास कल्लो पंच, घनश्याम दास साहू पंच, महेंद्र नेटी, बिहारी बैगा, सुखचरण साहू, शंकर साहू सेल्समैन, मोहित साहू शिक्षक, हरिश्चंद्र नेताम शिक्षक, जयलाल साहू।
सचिव जगन्नाथ साहू, धम्मन सिंग साहू, मेश राम साहू, सीता बाई साहू, रेखा बाई साहू, रूखमणी बाई साहू, बना राम साहू, बलवन साहू, जगदेव ठाकुर, खिलावन साहू, ऋषि साहू, वजन साहू एवं विभिन्न महिला समूह के पदाधिकारी व सदस्यों आदि समस्त ग्रामवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रामायण मानस सम्मेलन के आयोजन हेतु अनेक ग्रामीणों सहित आसपास के समाजसेवियों ने चावल, धान, रुपए सब्जी आदि दान किए जिसमे समाजसेवी एवं दानदाता राजकुमार पिता समलिया राम ने आधा क्विंटल एचएमटी पतला चांवल दान किया इसी प्रकार चंद्रशेखर साहू ने सब्जी एवं रुपए दिए। अनेक दानदाताओं ने एक हजार, दो हजार, पांच सौ आदि रुपए दान किए।
सर्व समाज मंगल भवन हेतु विधायक भोलाराम साहू ने दिए 15 लाख रुपए –
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यअतिथि स्थानीय विधायक भोलाराम साहू ने ग्रामीणों की मांग पर सर्व समाज के लिए मंगल भवन हेतु 15 लाख रुपए की घोषणा की। ग्रामीणों ने उक्त राशि को 25 लाख रुपए तक करने की मांग एवं आग्रह विधायक महोदय से किया जिससे एक बड़ा एवं वृहत भवन गांव में बनाया जा सके जिससे सभी समाज का कोई भी कार्यक्रम सम्पन्न किया जा सके।
दो दिनों तक लगातार कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र के मशहूर एवं लोकप्रिय मानस संचालक जनपद सदस्य जयसिंग टोला निवासी विष्णु साहू, लोककलाकार सौरभ साहू एवं स्थानीय संचालक शंकर लाल साहू ने किया।
सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए रामायण मानस सम्मेलन के अध्यक्ष भीषण लाल साहू, सचिव बल्लू राम मंडावी एवं समिति के समस्त सदस्यों ने समस्त ग्रामीणों व बाहर से आए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *