मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन की तैयारियों का बीजेपी नेताओं ने लिया जायजा..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बालोद। आगामी 8 जनवरी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बालोद जिले के ग्राम जुंगेरा में आगमन होने जा रहा है।

इस अवसर पर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष यशवंत जैन, भाजपा निवर्तमान जिलाध्यक्ष पवन साहू, वरिष्ठ नेता राजा दीवान, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री शाहिद खान, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश सोनी, जिला मंत्री नरेश यादव, अर्जुंदा मंडल अध्यक्ष विश्वास गुप्ता, संतोष कौशिक, विनोद जैन, रवि प्रकाश पाण्डेय, और अजय बाफना सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान तैयारियों को अंतिम रूप देने और कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के इस दौरे से जिले को नई ऊर्जा और विकास कार्यों में गति मिलेगी। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

ग्राम जुंगेरा में मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर सभा स्थल, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने क्षेत्रवासियों को इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment