यातायात सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भूषण निलमर्कर

बालोद जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ हुआ इस मौके पर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने कहा कि सभी व्यक्ति जागरूक बने, लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के कारण से दिन-ब-दिन हो रही बढ़ती दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। यातायात पुलिस द्वारा निरंतर सड़क नियमों का पालन करवाने के लिए कहा जाता है, हमारा या शासन का मकसद सिर्फ चालान काटना नहीं होता बल्कि इसके माध्यम से वाहन चालक व नागरिक लापरवाही नहीं करें। नागरिक हमेशा जागरूक रहे चालक के सीट बेल्ट नहीं लगाने से भी दुर्घटनाएं बढ़ती चली जाती है सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण एयरबैग नहीं खुल पता। पिछले तीन सालों के आंकड़े में देखा गया की बालोद जिले में दुर्घटनाएं निरंतर बढ़ती जा रही है , सिर्फ और सिर्फ लापरवाही पूर्वक चलाने के कारण यह घटनाएं हो रही है। इन दुर्घटनाओं में देखा गया कि ड्रग व शराब का सेवन कर वाहन चालक द्वारा ड्राइविंग किया जाता है जिसके बाद उनके निर्णय लेने की क्षमता भी काम हो जाती है। इन वाहनों की स्पीड भी काफी तेज गति की रहती है, सभी ध्यान रखें कि हमें अपनी जान की हिफाजत करना है। आज देखते हैं की सड़कों में 16 -17 साल के बच्चे भी तीव्र गति से गाड़ी चला रहे हैं । बालोद जिले में कुछ माह पहले अलग-अलग वाहन दुर्घटनाओं में 11 व 6 लोगों की जान गई, वाकई में बहुत ही दर्दनाक है। लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह घटना हुई। सिर्फ चालान काट कर पैसा वसूलना हमारा या सरकार का मकसद नहीं है ,लोगों को भी लगे कि हमने गलत किया है। यह सब सबक सिखाने को लेकर व नियमों का पालन करें इसके उद्देश्य से चालान काटा जाता है। इसी प्रकार साइबर मढई के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है , कि आजकल मोबाइल व मैसेज के माध्यम से ऑनलाइन फ्रॉड हो रहा है। उससे बचे यदि कोई ऐसा करता है तो उसकी तत्काल सूचना साइबर में देवे। इस अवसर पर एडिशनल एएसपी सुशील कुमार नायक, डीएसपी नवनीत कौर, एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी, साइबर सेल प्रमुख जोगेंद्र साहू, ट्रैफिक पुलिस निरीक्षक राकेश ठाकुर सहित नागरिक गण उपस्थित थे*

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *