भुपेश ठाकुर मो 9752836581।
अंतागढ़।।। कोयलीबेडा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम कामतेड़ा में लाखो रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण कांकेर जिला पंचायत सदस्य दिलीप बघेल के द्वारा किया गया इस दौरान दिलीप बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ी सौभाग्य की बात है कि आपके कामतेड़ा में एक साथ लाखों रुपये के विकास कार्यों का निर्माण एवं लोकार्पण करना क्षेत्र में बधाई के पात्र है।गांव के स्कूल में पढ़ाई करने वाले बच्चों को प्रति दिन स्कूल भेजने के लिए उनके पालकों को प्रेरित किया गया वही कामतेड़ा लाखो रुपए से बनने वाले देवगुड़ी, घोटूल, अतिरिक्त कक्ष, सामुदायिक शौचालय शामिल है। इस कार्यक्रम के दौरान दिलीप बघेल जिला पंचायत सदस्य के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री श्रवण यादव जी,18 पंचायत सरपंच संघ के अध्यक्ष श्री सुखीराम उसेंडी,श्री रत्ती राम दूग्गा(वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता)कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे ग्राम पंचायत कामतेड़ा के सरपंच श्रीमती बुधयारीन तेता,श्री रामू सलाम(उप सरपंच) श्री लखेश्वर ध्रुव(जनपद सदस्य),श्री पीलू राम उसेंडी(केसेकोड़ी सरपंच)श्री प्रेम उन्द्रे(कांग्रेस कार्यकर्ता)श्री श्रवण नेताम(कांग्रेस कार्यकर्ता)श्री सताऊ राम दूग्गा,श्री बरादुराम दूग्गा,एवं गांव के ग्राम पटेल समेत समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे ।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8191852
Total views : 8227419