पत्थलगांव /रिपोर्टर जितेंद्र अग्रवाल
पत्थलगांव श्याम मंदिर वृंदावन से आये सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहक नंदकिशोर शर्मा( नंदू भैया) का आगमन हुआ जहां श्याम समिति के अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल
,
सुनील अग्रवाल ,मधुसूदन ,प्रवीन गर्ग, सुशील मित्तल, नरेश गोयल ,पप्पल, धीरज अग्रवाल मुकेश अग्रवाल नटवर अग्रवाल डॉक्टर आशीष, अनिल अग्रवाल हेमंत अग्रवाल प्रशांत अग्रवाल प्रयागराज एवं अन्य श्याम प्रेमियों ने उनका भव्य स्वागत किया रात्रि 9:00 बजे
उनका श्याम भजन का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें सबसे पहले समिति के सदस्यों के द्वारा उन्हें सम्मान स्वरूप शाल और श्री फल भेंट किया गया उनके द्वारा भजन सुनने के लिए लोग आतुर थे भक्त श्याम मंदिर बड़ी संख्या में पहुंचे थे पूरा श्याम मंदिर भक्तों की उपस्थिति से खचाखच भरा था उनके भजन लोगों के कानों में घुल रहे थे लोग झूमने पर मजबूर हो रहे थे: मैं जब भी आता हूं सांवरे के दरबार में, दिल की हर धड़कन में सांवरे, बिन तुम्हारे जीना लगे ,कीर्तन की है रात ,मेरे सांवरिया से लड़ गई नैन, मुझे पूरा है विश्वास सांवरिया आएगा जैसे कई भजन उनके द्वारा गाये गए जिसमें श्याम भक्त झूमने को हुए मजबूर इस अवसर पर श्याम समिति के द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई थी देर रात भजन समाप्त होने पर आरती की गई छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170806
Total views : 8199231