पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में IG ने किया बड़ा खुलासा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Mukesh Chandrakar murder: मुकेश चंद्राकर हत्याकांड पर बड़ा खुलासा किया गया है, बस्तर आई सुंदरराज पी ने दो लोगों को हत्याकांड में शामिल होने की बात कही है। जिन्होंने मिलकर पत्रकार की हत्या की थी।
https://twitter.com/SumitSengar1979/status/1875515922200535138?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1875515922200535138%7Ctwgr%5Ef89f9031bd9a98a217b84f95b61ffb1ff1ec9f57%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fjantaserishta.com%2Flocal%2Fchhattisgarh%2Fbastar-ig-made-a-big-revelation-in-the-murder-case-of-journalist-mukesh-chandrakar-3746221
बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर आज बस्तर IG सुंदर राज पी ने प्रेस कांफ्रेंस में बड़ा खुलासा किया। जिसमें उन्हेांने बताया कि 2 लोगों ने मुकेश की हत्या की थी। जिसमें महेंद्र रामटेके और रितेश चंद्राकर का नाम शामिल है। कॉल डिटेल के आधार पर इसका खुलासा हुआ है।
इधर रायपुर में मुकेश चंद्राकर के हत्या मामले पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रेसवार्ता करते हुए विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि हत्या के आरोपियों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने बताया कि मुकेश चंद्राकर ने जिस सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के मामले को उजागर किया था उसपर पिछले साल के 25 दिसंबर को ही जांच की टीम बिठा दी गई थी।
मुकेश हत्याकांड में 11 सदस्यीय SIT का गठन किया गया है। कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है। विजय शर्मा ने कहा कि त्वरित जांच कर कड़ी सजा की मांग करेंगे। सुरेश चंद्राकर के 3 खातों को होल्ड किया गया है। कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर के अवैध निर्माण पर कार्रवाई हुई है। सुरेश चंद्राकर के बैंक खातों को सील किया जा रहा है।
गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कई अपराध में कांग्रेस से जुड़े लोग सामने क्यों आ रहे है? गंभीर अपराध से जुड़ा व्यक्ति कांग्रेसी क्यों है? कांग्रेस लॉ एंड ऑर्डर को फेल बताने योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। साय सरकार को बदनाम करने की कोशिश हो रही है। MLA उत्तरी जांगड़े ने कहा था बलौदाबाजार जैसी घटना करनी है। सूरजपुर की घटना में भी कांग्रेस नेताओं की संलिप्तता मिली है।

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1875501395580735662?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1875501395580735662%7Ctwgr%5Ef89f9031bd9a98a217b84f95b61ffb1ff1ec9f57%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fjantaserishta.com%2Flocal%2Fchhattisgarh%2Fbastar-ig-made-a-big-revelation-in-the-murder-case-of-journalist-mukesh-chandrakar-3746221
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *