नई दिल्ली: शीतलहर के कारण दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम होने से रविवार की सुबह इस सीजन में अब तक सबसे अधिक ठंडी रही. मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों तक घना कोहरा छाये रहने का अलर्ट जारी किया है. साथ ही मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है. वहीं न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है. दिल्ली के लोधी रोड इलाके का न्यूनतम तापमान सबसे कम 3.4 डिग्री दर्ज किया गया. दूसरी तरफ प्रदूषण भी दिल्ली में बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है. आज वायु गुणवत्ता सूचकांक 405 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है.
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आसमान साफ रहेगा. सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है और कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति बन सकती है. इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. हवा में नमी का स्तर 96 प्रतिशत तक रहेगा और 6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. दिल्ली में सुबह के समय तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
फरीदाबाद में सुबह के समय तापमान 7 डिग्री, गुरुग्राम में 6 डिग्री, गाजियाबाद में 6 डिग्री, ग्रेटर नोएडा में 7 और नोएडा में 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने 16 जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. हालांकि दोपहर बाद धूप खिलने की उम्मीद जताई गई है. दिन में आसमान साफ होने से रात में तापमान गिर सकता है. उम्मीद की जा रही है कि 16 जनवरी के बाद से सुबह के तापमान में भी बढ़त हो सकती है.
केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड के अनुसार फरीदाबाद में AQI लेवल 410, गुरुग्राम में 397, गाजियाबाद में 340, ग्रेटर नोएडा में 406, नोएडा में 391 दर्ज किया गया है. दिल्ली के 22 इलाकों में AQI लेवल 400 से ऊपर और 500 के नीचे दर्ज किया गया है. एनएसआईटी द्वारका में 403, आईटीओ में 407, सिरी फोर्ट में 434, मंदिर मार्ग में 413, आरके पुरम में 458, पंजाबी बाग में 429, आईजीआई एयरपोर्ट में 401, जेएलएन स्टेडियम में 423, नेहरू नगर में 465, द्वारका सेक्टर 8 में 447, पटपड़गंज में 436, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 454, जहांगीरपुरी में 432, विवेक विहार में 422, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 405, ओखला फेस 2 में 452, वजीरपुर में 416, श्री अरविंदो मार्ग में 426, पूसा में 430, आनंद विहार में 437, न्यू मोती बाग में 412 दर्ज किया गया है.
दिल्ली के 17 इलाकों में AQI लेवल 300 से ऊपर और 400 के नीचे दर्ज किया गया है. अलीपुर में 357, शादीपुर में 383, आया नगर में 360, लोधी रोड में 378, नॉर्थ कैंपस डीयू में 389, मथुरा मार्ग में 397, में पूषा 352, अशोक विहार में 363, सोनिया विहार में 376, रोहिणी में 388, नजफगढ़ में 353, नरेला में 353, बवाना में 351, मुंडका में 380, इहबास दिलशाद गार्डन में 325, बुराड़ी क्रॉसिंग में AQI 388 दर्ज किया गया है. डीटीयू में AQI 255 दर्ज किया गया है.
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8170806
Total views : 8199231