कन्या आश्रम कि बच्चियों की गुहार, नयी अधीक्षिका और प्रधान पाठक के खिलाफ लिखित में दर्ज कराई गंभीर शिकायत…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

‎घरघोड़ा । जिले के धरमजयगढ़ अंतर्गत कन्या आश्रम पुरुंगा की बच्चियों ने एसडीएम महोदय को एक विस्तृत पत्र लिखकर अपनी समस्याओं और डर को व्यक्त किया है। पत्र में आश्रम की वर्तमान अधीक्षिका नमिता राठौर और प्रधान पाठक के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बच्चों ने अपनी परेशानियों का उल्लेख करते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप और समाधान की मांग की है।

‎मामले की मुख्य बातें :

‎ 1) अधीक्षिका का व्यवहार और उपस्थिति: बच्चों ने बताया कि नयी अधीक्षिका नमिता राठौर आश्रम में नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहतीं। वह कभी-कभी ही आश्रम आती हैं, और आने पर उनका व्यवहार डराने वाला और अपमानजनक होता है। नमिता राठौर बच्चियों को “पगली-पगली” कहकर बुलाती हैं, जो बच्चों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाता है। अधीक्षिका ने रसोई रूम पर ताला लगवा दिया है, जिससे बच्चियों को पानी लेने और जरूरत की चीजें प्राप्त करने में मुश्किल होती है।

2) ‎भोजन और पोषण की समस्या: आश्रम में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब है। नाश्ते में केवल पोहा और कभी-कभी चाय-बिस्कुट दिया जाता है। रविवार को अंडा या मांसाहार, जो पहले नियमित रूप से मिलता था, अब नहीं दिया जाता। सब्जियों में कीड़े होते हैं, और चावल खराब होता है।मसूर दाल जैसी बेसिक सामग्री भी कभी-कभी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं होती।

3) ‎शिक्षा में लापरवाही : बच्चों ने प्रधान पाठक के प्रति नाराजगी व्यक्त की है।उन्होंने कहा कि प्रधान पाठक दिनभर मोबाइल पर बातें करते रहते हैं और पढ़ाई पर ध्यान नहीं देते। गणित और अन्य विषयों की पढ़ाई नाममात्र होती है। बच्चों ने महिला शिक्षकों की मांग की है, ताकि उनकी पढ़ाई में सुधार हो सके।

4) ‎चौहान मैडम की वापसी की मांग : बच्चों ने पूर्व अधीक्षिका चौहान मैडम की तारीफ करते हुए कहा कि वह उनकी पसंद का खाना बनवाती थीं और उनकी देखभाल करती थीं। चौहान मैडम बच्चियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद करती थीं, जो अब बंद हो गई है।चौहान मैडम के रहते बच्चों को कभी शिकायत करने की जरूरत नहीं पड़ी।

‎अतिरिक्त आरोप : बच्चों ने आरोप यह भी लगाया है कि अधीक्षिका ने गाँव के दो व्यक्तियों को बुलाकर बच्चियों से चौहान मैडम के खिलाफ झूठे बयान देने का प्रयास किया। इस दौरान बच्चियों को खड़ा करके जबरन वीडियो रिकॉर्ड कराया गया।

‎अधिकारियों से मांग : बच्चों ने एसडीएम महोदय से निम्नलिखित मांगें की हैं:

1)‎ वर्तमान अधीक्षिका नमिता राठौर को तत्काल हटाया जाए।
2) ‎पूर्व अधीक्षिका चौहान मैडम को वापस लाया जाए।
3) ‎प्रधान पाठक की जगह महिला शिक्षकों की नियुक्ति की जाए।
4) बच्चों को पोषक और गुणवत्ता युक्त भोजन उपलब्ध कराया जाए।

प्रशासन की प्रतिक्रिया : यह मामला स्थानीय प्रशासन के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है। एसडीएम महोदय से आशा की जाती है कि वे इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे।

1)‎‎बच्चों की सुरक्षा और पोषण सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

2)शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और बच्चों का आत्मसम्मान बहाल करने के लिए त्वरित कदम उठाए जाने की जरूरत है।

यह मामला बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़ा करता है। अब देखना यह है कि कब और कैसे इस मामले का समाधान होता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *