BJP के 20 मंत्रियों की क्लास लेंगे RSS के दिग्गज नेता, लिस्ट में CM फडणवीस का नाम भी शामिल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Maharashtra BJP Minister RSS Class: महाराष्ट्र में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक्टिव मोड में आ चुके हैं। प्रशासन में अनुशासन लाने के साथ ही सूबे को ऊंचाई पर ले जाने के लिए फडणवीस हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

ऐसे में उनके सहयोगी मंत्रियों पर भी जिम्मेदारी बढ़ गयी है। वहीं अब खबरों की मानें को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ अधिकारी महाराष्ट्र में बीजेपी मंत्रियों की क्लास लेने वाले हैं।

RSS की क्लास में जाएंगे 20 मंत्री

बता दें कि महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस को मिलाकर बीजेपी के कुल 20 मंत्री हैं। इन सभी मंत्रियों को आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी मार्गदर्शन करेंगे यानी आरएसएस इन मंत्रियों की 2 दिन की क्लास लेगी। यह क्लास 18 और 19 जनवरी को लगने वाली है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें बीजेपी के सभी 20 मंत्री शिरकत करते नजर आएंगे।

क्लास में क्या होगा?

इस क्लास में महाराष्ट्र के मंत्रियों को बताया जाएगा कि राज्य का कामकाज कैसे किया जाए? मंत्रियों को अपने विभागों के कौन से अहम विषयों को प्राथमिकता देनी चाहिये? लोकाभिमुख योजनाओं को कैसे गती दी जाए? इन पर संघ परिवार की क्या अपेक्षा हैं? इस सभी मुद्दों पर मंत्रियों से बात की जाएगी। बीजेपी ने इस बार अपना मंत्रिमंडल बनाते वक्त बीजेपी के वरिष्ठ नेता और विधायकों को ज्यादातर दरकिनार किया और नए चहरों को एंट्री दी है। 20 मंत्रियों में 10 चेहरे पहली बार बीजेपी के खेमें से मंत्री बने हैं।

बीजेपी के पास कौन से विभाग?

महायुति सरकार में बीजेपी के पास आदिवासी विकास, ग्राम विकास, उच्च शिक्षा, वन, कामगार, कौशल्य विकास और ओबीसी कल्याण विभाग है। इन सभी क्षेत्रों में संघ परिवार पहले से काम रहा है। बताया जाता है कि हर विभाग का एजेंडा क्या हो इस पर संघ बीजेपी मंत्रियों को मार्गदर्शन करेगा।

कौन-कौन होगा शामिल?

सूत्रों कि मानें तो इन मंत्रियों को संघ की तरफ से लक्ष्य दिया जाएगा। यही नहीं, किस मंत्री ने कितना लक्ष्य हासिल किया, संघ के नेता इसकी भी पड़ताल करेंगे। खबरों के अनुसार संघ की तरफ से लगने वाली इस क्लास में सीएम देवेंद्र फडणवीस, मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व मंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले समेत कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *