प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान आज पोंड में

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कलेक्टर  अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

गरियाबंद पीएम जनमन योजना के तहत प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान के तहत प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी कल 15 जनवरी को प्रातः 11 बजे से देश के विभिन्न क्षेत्रों के कमार, पीवीटीजी के जनजाति के लाभार्थियों के साथ वर्चुवल संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस संबंध में आज कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने आज गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंड के अटल चौंक प्रांगण मंे आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल में की जा रही आवश्यक तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में लगाये जा रहे मंच, टेन्ट-पंडाल, साउंड सिस्टम, विद्युुत व्यवस्था, जनरेटर, बेरिकेटिंग, पार्किंग, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, लाईव टेलिकास्ट, विभिन्न विभाग द्वारा हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए बनाये जा रहे स्टॉल सहित अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कहा कि निर्धारित समय से पूर्व हितग्राहियों को कार्यक्रम स्थल पर लाने की व्यवस्था करें। आवश्यक स्थलों पर बेरिकेटिंग करा कर रूट डायवर्ट एवं पार्किंग की व्यवस्था कराये। कार्यक्रम स्थल पर नागरिको को आने – जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका भी विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर ने आयोजन की तैयारी के साथ-साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर  अविनाश भोई, संयुक्त कलेक्टर  नवीन भगत, एसडीएम  भूपेन्द्र साहू, सीएमएचओ डॉ. केसी उराव, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता अनुज शर्मा, सीएमओ श्री अमजद जाफरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *