आरंग। नूतन वर्ष के उपलक्ष्य में शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला गुखेरा के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में आकर्षक रंगोली,सजावट व सांस्कृतिक छत्तीसगढ़ी नृत्य छटा बिखरते हुए हुए शिक्षा एवं स्वच्छता संबंधी कई नव संकल्प भी लिए।
संकुल समन्वयक हरीश दीवान ने बच्चों को नूतन वर्ष की बधाई देते हुए उनके भाषा ज्ञान एवं गणितीय कौशल का भी जायजा लिया और प्रेरित किया कि अच्छा कार्य करके अच्छे नागरिक बने एवं राष्ट्र निर्माण में सहायक बने उन्होंने कहा कि प्राइमरी एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षक नींव का पत्थर होते हैं और उन पर बड़ी जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि हमें आंग्ल नूतन वर्ष के अलावा चैत्र नूतन वर्ष का भी स्वागत करना चाहिए।
प्राइमरी प्रधान पाठक अरविंद वैष्णव ने इस अवसर पर बच्चों को संकल्प शक्ति पर प्रेरक कहानी सुनाते हुए उन्हें नव संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया,102 विद्यार्थियों ने न्यू ईयर शुभारंभ पर केक काटा तथा न्योता भोज में मध्यान भोजन के साथ साथ खीर, पुड़ी, बड़ा का भी आनंद लिया और शैक्षिक नारे भी बुलंद किए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रामनारायण कन्नौजे ने किया, इस दौरान मिडिल प्रभारी प्रधान पाठक कृष्णकांत साहू शिक्षक गण नीता कन्नौजे, नोहर यादव,विमला चौहान,फातिमा जांगड़े, आदि की सहभागिता रही और मध्यान भोजन स्व सहायता समूह डिगेस्वरी यादव, बिसाहिन बाई निषाद, सीमा यादव, चमेली बंजारे, सफाई कर्मी पुरुषोत्तम सोनवानी, विनोद कुमार रात्रे सभी की उपस्थिति रही।
संकलनकर्ता रोशन चंद्राकर आरंग
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8200961
Total views : 8239068