Google Map Car Accidents in Hathras: उत्तर प्रदेश के हाथरस में मौजूद एक हाईवे दुर्घटनाओं का अड्डा बन चुका है। इस हाईवे पर 3 दिन में 3 एक्सीडेंट हो चुके हैं। 3 कारें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं और 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हैरानी तो तब हुई जब 3 हादसों के बाद भी प्रशासन की नींद नहीं खुली और खुले भी क्यों, आखिर सारी गलती गूगल मैप की जो थी।
3 कारें दुर्घटनाग्रस्त
अंजान रास्ते पर चलते हुए कई लोग गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं। हाथरस में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। मथुरा-बरेली हाईवे के पास सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। ऐसे में सड़क पर डायवर्जन न होने के कारण एक के बाद एक 3 कारें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। कार सवार ने गूगल मैप से रास्ता पूछा था। वहीं कार सवार बरेली से मथुरा के बरसाना जा रही थी।
Google Map के भरोसे फिर दुर्घटनाग्रस्त हुई हाथरस में एक और कार
गूगल मैप और NHAI की गलती की वजह से 3 दिन में दुर्घटनाग्रस्त हुई तीन कार#UttarPradeshnews #UttarPradesh pic.twitter.com/36pxEDsCf3
— Sakshi (@sakkshiofficial) December 31, 2024
गूगल मैप ने बताया रास्ता
खबरों की मानें तो गूगल मैप ने गलत रास्ता बताया। ऐसे में ड्राइवर निर्माणाधीन हाईवे पर पहुंच गया, जहां कार मिट्टी के अवरोधक से टकरा गई। हालांकि ड्राइवर को ज्यादा चोटें नहीं आईं। कार सवार ड्राइवर का नाम अरविंद कुमार है, जो बुरी तरह से घायल हैं।
नहीं जागा NHAI
हैरानी की बात तो यह है कि लगातार हो रहे हादसों से भी NHAI सबक नहीं ले रहा है। 28 दिसंबर को भी इसी जगह पर 2 हादसों की खबर सामने आई थी। इसके बावजूद NHAI ने हाईवे पर बोर्ड या बैरियर नहीं लगाया। ऐसे में लोगों को रास्ता बंद होने का संकेत नहीं मिलता और वो दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

Author: Deepak Mittal









