संपूर्ण विद्युतीकरण और संचालन में उल्लेखनीय प्रगति के साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की अभूतपूर्व उपलब्धियां ।

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

संपूर्ण विद्युतीकरण और संचालन में उल्लेखनीय प्रगति के साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की अभूतपूर्व उपलब्धियां ।

बिलासपुर – 28 दिसंबर 2024: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में विद्युतीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। 182.2 ट्रैक किलोमीटर के विद्युतीकरण के साथ, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 14 दिसंबर 2024 को 100% विद्युतीकरण हासिल किया। इस उपलब्धि में आरवीएनएल, कंस्ट्रक्शन, गतिशक्ति यूनिट और रेलवे विद्युतीकरण जैसे एजेंसियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

झारसुगुड़ा-रायगढ़ रेलखंड में ट्रैक्शन आपूर्ति को सुदृढ़ करने हेतु जून 2024 में बेलपहाड़ में एक नया ट्रैक्शन सबस्टेशन चालू किया गया, जिससे 2024-25 में 143 मेगा वोल्ट एम्पीयर (एमवीए) क्षमता की वृद्धि हुई।

इसके अतिरिक्त, 2024-25 में पांच 8-व्हीलर टॉवर कार चालू की गईं, और आठ और जल्द ही चालू होने की उम्मीद है। मुख्य लाइनों पर 75 ट्रैक किलोमीटर पुरानी ऑल-एल्युमिनियम कैटेनरी के रिकॉर्ड तोड़ प्रतिस्थापन के साथ, बिलासपुर और रायपुर मंडल अब ट्रिपल ए कंडक्टर से मुक्त हो गए हैं। ये उपलब्धियां रेलवे अवसंरचना, संचालन दक्षता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

लोको और संचालन:

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रैक्शन रोलिंग स्टॉक और लोको संचालन में अपनी अग्रणी स्थिति को और मजबूत किया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में 63 नए इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव्स चालू किए, जिससे इसकी कुल संख्या बढ़कर 814 हो गई।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जल्द ही इसे 1,000 लोकोमोटिव्स तक बढ़ाने की योजना बना रहा है, जिससे इसकी माल परिवहन क्षमता और भी सुदृढ़ होगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने स्वदेश में विकसित भारतीय रेलवे के पहले जुड़वां लोकोमोटिव्स को चालू कर एक और मील का पत्थर हासिल किया। ये लोकोमोटिव बेहतर सुविधाओं, जैसे कि दोनों यूनिट्स के बीच वेस्टिब्यूल, चालक दल के लिए यूरिनल और समान प्रोपल्शन व ब्रेक सिस्टम के कारण अधिक विश्वसनीयता प्रदान करते हैं। वर्तमान में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के पास 13 जोड़ी जुड़वां लोकोमोटिव्स हैं, जिनकी शक्ति 12000 हॉर्स पावर है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बेड़े का आधुनिकीकरण, नवीन तकनीकों का परिचय, और संचालन दक्षता को प्राथमिकता देने के प्रति निरंतर प्रयास इसे भारतीय रेलवे में एक अग्रणी रेलवे बनाता है।

ये सभी उपलब्धियां बढ़ते माल यातायात और यात्री सेवाओं की मांग को पूरा करने में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की प्रतिबद्धता और दूरदृष्टि को दर्शाती हैं। ये सभी उपलब्धियां दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में नवाचार और प्रगति का प्रतीक है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *