श्रद्धांजलि सभा में ब्रह्माकुमारियों ने विचार रखे

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

श्रद्धांजलि सभा में ब्रह्माकुमारियों ने विचार रखे

आरंग। पुण्य स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को धमतरी की संचालिका सरिता दीदीजी ने कहा की परमपिता ने आकर के हम सबको अपने रंग में रंगा है परमात्मा से सहज प्राप्ति करने का के लिए हमें उनके बताये हुए श्रीमत में पूरा चलना है। अपने जीवन से सबको सुख देने वाला कार्य करना है मीठा बनना है सबको दुआए देकर, दुआ लेना भी है।

वर्तमान समय इस कलयुगी संसार में रहते भी रोज सुबह अमृतवेला उठकर परमात्मा पिता की स्मृति और उनकी ज्ञान मुरली का रोज सुनना यह हमारा सौभाग्य है। भगवान के उपर पूरा विश्वास रखकर चलने से हम बड़ी से बड़ी समस्या (परीक्षा) को सहज पार कर सकते है। हमें हर समय अपने ईश्वरीय कार्य में सहभागी बनकर अपने जीवन को महान बनाना है । उक्त विचार आरंग स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में राजयोगी ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश भाई जी और ब्रह्माकुमारी कमला दीदी जी के पुण्य स्मृति में आयोजित सभा में रखा।

रायपुर से आयी राजयोगी ब्रह्माकुमारी सविता दीदीजी ने कहा की ओमप्रकाश भाईजी और कमला दीदीजी ने अपने त्यागी और तपस्वीमूर्त जीवन से खासकर छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में अनेक ब्रह्माकुमारी के सेवाकेंद्र स्थापित किया और हजारो भाई बहनों के जीवन को दिव्य पवित्र बनाया जो की ब्रह्माकुमारी बनकर ईश्वरीय सेवाए दे रहे है ब्रह्माकुमारी लता बहनजी ने भी भाईजी के शिक्षा को सबको अपने जीवन में लाने कहां इस अवसर पर बलोदा बाज़ार, नया रायपुर , पलौद , उपरवारा और अन्य सेवाकेंद्र से आयी बहनों ने भी उनकी शिक्षा को सबके सामने रखा और इस अवसर पर ब्रह्माभोजन का आयोजन भी किया गया था। श्रद्धांजलि सभा में आस पास के गाव के भाई बहने सम्मिलित हुए ।

संकलनकर्ता रोशन चंद्राकर आरंग

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *